पति विराट कोहली को चीयर करते हुए देखिये अनुष्का शर्मा के कई एक्सप्रेशन

By Pooja Soni - 04 Jan, 2019

नए साल की पूर्व संध्या पर अपनी खूबसूरत तस्वीरो के साथ इंटरनेट पर सबका दिल जीतने के बाद, विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की सुपरहिट जोड़ी को एक बार फिर सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (SCG) पर ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच खेले जा रहे चौथे टेस्ट के दौरान कैमरे में कैद किया गया|

खेल के शुरूआती दिन टीम इंडिया ने जहां एक ओर मैदान पर ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों को पछाड़ते हुए सबका दिल जीता वही दूसरी ओर मैदान के बाहर बॉलीवुड स्टार अनुष्का ने अपनी अदाओ से सबका दिल जीत लिया|

पति विराट और टीम इंडिया को चीयर करती हुई बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं| इन तस्वीरों में अनुष्का टीम इंडिया को चीयर करती हुई काफी खूबसूरत लग रही हैं| इस दौरान अनुष्का के कई एक्सप्रेशन देखने को मिले, जिसने निश्चित रूप से उनके चाहने वालो का दिल जीता होगा|

इन तस्वीरो में अनुष्का को पेस्टल कलर की ड्रेस में न्यूड मेकअप और हूप ईयरिंग में देखा जा सकता हैं|

@AnushkaSharma cheering for @imVkohli & Co at @scg during the 4th Test today ???????? #Virushka #AUSvIND pic.twitter.com/tIUsMj1gKC

— Anushka Sharma News (@AnushkaNews) January 3, 2019

@AnushkaSharma At SCG today cheering for @imVkohli & #TeamIndia #Virushka#AUSvIND pic.twitter.com/rGTvHxn6Ju

— Virushka Updates (@VirushkaUpdate_) January 3, 2019
By Pooja Soni - 04 Jan, 2019

TAGS


RELATED ARTICLE