शोएब अख्तर ने ‘भाईजान' सलमान खान को इस खास अंदाज़ में दी जन्मदिन की बधाई

By Pooja Soni - 28 Dec, 2018

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने गुरुवार को अपना 53वां जन्मदिन मनाया हैं|

अपने शानदार करियर के दौरान कई ब्लॉकबस्टर्स मूवीज देने वाले अभिनेता देश भर में सबसे लोकप्रिय व्यक्तित्वों में से एक माने जाते हैं| सलमान ने न केवल अपने अभिनय से, बल्कि अपने मानवीय प्रयासों से भी दुनियाभर में अपने प्रशंसकों के दिल में अपनी जगह बनाई है|

और अपने 53वे जन्मदिन पर देश भर के प्रशंसकों और हस्तियों ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाये मिली| जिसके चलते क्रिकेट बिरादरी भी इसका हिस्सा बनी| सलमान के लिए दिन को खास बनाने के लिए भारतीय और विदेशी स्टार खिलाड़ियों ने ट्विटर के माध्यम से उन्हें जन्मदिन की बधाई दी| राशिद खान, केदार जाधव और सुरेश रैना जैसे कुछ ऐसे बड़े नाम थे, जिन्होंने सलमान को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी|

भारत और पाकिस्तान के बीच हालिया राजनीतिक तनाव को नजरअंदाज करते हुए, महान तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने भी सलमान को उनके जन्मदिन के अवसर पर बधाई दी| वास्तव में, अख्तर ने बॉलीवुड स्टार को जन्मदिन की बधाई देने के लिए एक विशेष प्रयास किया, जिसके चलते उन्होंने खुद का एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमे उन्होंने सलमान के लिए एक बहुत ही प्यारा सा बधाई संदेश भेजा हैं| 

 

A very very happy birthday to @BeingSalmanKhan. May you continue to be the amazing person you are and keep bringing joy to people all over the world. Lots of love. See you soon. #SalmanKhan #beinghuman #sallubhai #ShoaibAkhtar #India #Pakistan pic.twitter.com/x5Qxu39Erz

— Shoaib Akhtar (@shoaib100mph) December 27, 2018
By Pooja Soni - 28 Dec, 2018

TAGS


RELATED ARTICLE