सौराष्ट्र के खिलाफ मुंबई की टीम में हुई तेज गेंदबाज धवल कुलकर्णी की वापसी

By Pooja Soni - 20 Dec, 2018

पूर्व चैंपियन मुंबई को सौराष्ट्र के खिलाफ रणजी ट्रॉफी ग्रुप ए मैच के लिए टीम में सीनियर तेज गेंदबाज धवल कुलकर्णी की वापसी हुई हैं, जिससे टीम को मजबूती मिलेगी|

चोटिल होने की वजह से टीम से बाहर हुए कुलकर्णी को शनिवार से सौराष्ट्र के खिलाफ खेले जाने वाले मैच के लिए 41 बार चैंपियन रह चुकी मुंबई की टीम में शामिल किया गया है|

बुधवार को मुंबई क्रिकेट संघ ने अपनी वेबसाइट पर टीम की घोषणा की हैं, जिसका नेतृत्व शानदार  फॉर्म में चल रहे बल्लेबाज सिद्धेश लाड कर रहे हैं| क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने की अपनी उम्मीदों को बरक़रार रखने के लिए मुंबई को सौराष्ट्र के खिलाफ जीत हासिल करने की जरूरत है|

ग्रुप ए और बी की संयुक्त तालिका में मुंबई की टीम आठ अंक के साथ 13वें स्थान पर मौजूद है| संयुक्त तालिका से शीर्ष पांच टीमें क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की करेंगी|

मुंबई की टीम - सिद्धेश लाड (कप्तान), श्रेयस अय्यर, धवल कुलकर्णी, आदित्य तारे, एकनाथ केरकर, शिवम दुबे, जय बिस्टा, आकाश पार्कर, विक्रांत ओती, शुभम रंजने, कर्ष कोठारी, ध्रुमिल मातकर, रायस्टन डियास, मिनाद मांजरेकर और तानुश कोटियान|

By Pooja Soni - 20 Dec, 2018

TAGS


RELATED ARTICLE