आईपीएल 2019 के लिए नीलामी की प्रक्रिया आज होगी| आज होने वाली इस नीलामी में कुल 350 खिलाड़ियों की बोली लगेगी जिसमे 228 भारतीय खिलाडी होंगे| इस नीलामी में आईपीएल की 8 फ्रेंचाइजी खिलाड़ियों की बोली लगाएंगी|
आपको बता दे कि कुल 1003 खिलाड़ियों ने अपने नाम आईपीएल के लिए दिए थे, जिनमे से 346 खिलाड़ियों का नाम नीलामी के लिए चुना गया,जिंनमे बाद में 4 और नाम जोड़े गए|
इस नीलामी में कुल 119 कैप्ड, 229 अनकैप्ड और 2 एसोसिएट देशो के खिलाड़ियों पर बोली लगेगी|
आपको बता दे कि सबसे अधिक बेस कीमत(2 करोड़) में 10 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है, जिनमे एक भी भारतीय नहीं है|
भारत की ओर से सबसे अधिक बेस प्राइस वाले खिलाड़ी जयदेव उनादकत हैं जिनका बेस प्राइस 1.5 करोड़ है| वह इस ब्रेकेट में 10 विदेशी खिलाडि़यों के साथ हैं| वहीं युवराज सिंह| रिद्धिमान साहा, युवराज सिंह, मोहम्मद शमी और अक्षर पटेल एक करोड़ बेस प्राइस ब्रेकेट में है|
बांग्लादेश की ओर से केवल दो ही खिलाड़ी मुश्फिकुर रहमान और महमुद्ललाह इस लिस्ट में शामिल हैं|
आईपीएल 2019 की नीलामी की प्रक्रिया जयपुर में शाम 3 बजे से आयोजित की जाएगी|