धवल कुलकर्णी टखने की चोट की वजह से मुंबई रणजी टीम से हुए बाहर

By Pooja Soni - 04 Dec, 2018

गुजरात के खिलाफ अपने ही मैदान पर मिली 9 विकेट की करारी हार के बाद मुंबई रणजी टीम को जोरदार झटका लगा है|

मुंबई टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज और कप्तान धवल कुलकर्णी टखने की चोट की वजह से महाराष्ट्र के खिलाफ होने वाले अगले रणजी मैच से बाहर हो गए हैं| ये मुकाबला 6 दिसंबर से पुणे के गहुंजे स्टेडियम में खेला जायेगा|

कुलकर्णी के बाहर होने के साथ ही अब मध्यक्रम के बल्लेबाज सिद्धेश लाड को मुंबई टीम की कप्तानी का जिम्मा सौंपा गया हैं| नॉकआउट राउंड की दौड़ में बरकरार रहने के लिए मुंबई का ये मैच जीतना बहुत ही जरुरी होगा| मुंबई अभी तीन मैचों में सिर्फ 4 पॉइंट्स के साथ ग्रुप ए में छठे स्थान पर हो मौजूद हैं|

क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार लाड ने कहा हैं कि, "मुंबई की कप्तान बनने पर गर्व महसूस हो रहा है| अतीत में कुछ बड़े खिलाड़ियों ने मुंबई का नेतृत्व किया है, इसलिए रणजी ट्रॉफी में मुंबई का नेतृत्व करने के लिए यह मेरे लिए बड़ी उपलब्धि है| मैं इस मैच के लिए तैयार हूँ, क्योंकि हम आखिरी मैच हार गए थे और वापसी करने के लिए बेताब हैं| कई वरिष्ठ खिलाड़ियों की अनुपस्थिति में, मेरे लिए जूनियर, अनुभवहीन, लेकिन प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के समूह का नेतृत्व करना एक चुनौती होगी|"

बल्लेबाज लाड ने मुंबई के लिए शानदार प्रदर्शन किया है और उन्होंने  55 फर्स्ट क्लास मैचों में 43.39 की औसत से 3211 रन बनाए हैं, जिसमें 21 अर्धशतक और 6 अर्धशतक भी शामिल हैं| कुलकर्णी के टीम से बाहर होने के बाद उनके स्थान पर शिवम मल्होत्रा को टीम में शामिल किया गया है| वहीं चोटिल तुषार देशपांडे की जगह मिनद मांजरेकर को टीम में शामिल किया गया हैं|

मुंबई टीम: 
सिद्धेश लाड (कप्तान), आदित्य तारे, सूर्य कुमार यादव, जय बिस्ता, शिवम दुबे, शिवम मल्होत्रा, एकनाथ केरकर, अरमान जाफर, करश कोठारी, आकाश पार्कर, शुभम रंजाने, ध्रुमल मटका, रॉयस्टन डायस, मिनाद मांजरेकर|

By Pooja Soni - 04 Dec, 2018

TAGS


RELATED ARTICLE