IPL 2019: अगामी सीजन के लिए आईपीएल टीमों ने इन खिलाड़ियों को दिखाया बाहर का रास्ता

By Akshit vedyan - 16 Nov, 2018

टी-20 क्रिकेट की सबसे बड़ी लीग इंडियन प्रीमियर लीग के 12वे संस्करण की शुरुआत अब से कुछ महीने बाद होने वाली है| सभी आईपीएल फ्रेंचाइजी को अपने खिलाडीयों को रिटेन और छोड़ने के लिए 15 नवंबर तक का समय दिया गया था| सभी फ्रेंचाइजीयो ने अपने-अपने खिलाड़ियों को चुन लिया है| 

एक रिपोर्ट के मुताबिक आईपीएल 2019 के खिलाड़ियों की नीलामी दिसंबर के आखिरी हफ्ते में होनी है| उससे पहले सभी फ्रेंचाइजी ने अपने रिटेन खिलाड़ियों की घोषणा कर दी है और उन खिलाड़ियों की घोषणा भी हो चुकी है जो इस बार पूरानी टीम को सेवा नहीं देंगे| इन खिलाड़ियों की तालिका में कुछ बड़े नाम भी जिनको टीमों ने इस बार अपने स्क्वाड में जगह नहीं दी है|

वह खिलाड़ी जिनको इस बार उनकी टीमों ने बाहर का रास्ता दिखाया है:

मुंबई इंडियंस

मुस्तफिजुर रहमान, पैट कमिन्स, अकिला धनंजय, जेपी डुमिनी, सौरभ तिवारी, तजिंदर सिंह, मोहसिन खान, प्रदीप सांगवान, एमडी निधिश, शरद लुम्बा |

दिल्ली ड़ेयरडेविल्स

गौतम गंभीर, जेसन रॉय, गुरकीरत मान, ग्लेन मैक्सवेल, मोहम्मद शमी, डैन क्रिश्चियन, सायन घोष, लिआम प्लंकेट, जूनियर डाला, नमन ओझा|

ट्रेड: शाहबाज़ नदीम, अभिषेक शर्मा और विजय शंकर की जगह शिखर धवन

सनराइजर्स हैदराबाद

सचिन बेबी, तनमय अग्रवाल, रिद्धिमान साहा, क्रिस जॉर्डन, कार्लोस ब्रैथवाइट, एलेक्स हेल्स, बिपल शर्मा, मेहदी हसन|

ट्रेड: शिखर धवन की जगह शाहबाज़ नदीम, अभिषेक शर्मा और विजय शंकर|

चेन्नई सुपरकिंग्स

मार्क वुड, कनिष्क सेठ, क्षितिज शर्मा|

कोलकाता नाईटराइडर्स

मिशेल स्टार्क, मिशेल जॉनसन, टॉम करन, कैमरून डेलपोर्ट, जेवन सियरल्स, इशांक जगी, अपूर्व वानखड़े, विनय कुमार|

किंग्स इलेवेन पंजाब

अक्षर पटेल, एरोन फिंच, मोहित शर्मा, बरिंदर सरन, युवराज सिंह, बेन द्वारशुष, मनोज तिवारी, अक्षदीप नाथ, प्रदीप साहू, मयंक डागर, मंज़ूर दार|
ट्रेड: मार्कस स्तोइनिस की जगह मंदीप सिंह|

राजस्थान रॉयल्स

डी आर्सी शॉर्ट, बेन लॉफलिन, हेनरिक क्लासन, डेन पैटरसन, जहीर खान, दुश्मंथा चमेरा, जयदेव उनादकट, अनुरीत सिंह, अंकित शर्मा, जतिन सक्सेना।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर

ब्रेंडन मैकुलम, कोरी एंडरसन, क्विनटन डी कोक, मनदीप सिंह, क्रिस वोक्स, सरफराज खान|
ट्रेड: मंदीप सिंह की जगह मार्कस स्तोइनिस

By Akshit vedyan - 16 Nov, 2018

TAGS


RELATED ARTICLE