शोएब मलिक ने अपनी पत्नी सानिया मिर्जा के जन्मदिन पर शेयर की दिल को छू जाने वाली तस्वीर

By Pooja Soni - 16 Nov, 2018

पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक ने गुरुवार को ट्विटर पर अपने परिवारवालो के साथ अपनी पत्नी सानिया मिर्जा के 32वे जन्मदिन पर अपने बेटे इज़हान की एक प्यारी सी तस्वीर पोस्ट की|

सानिया के 32वे जन्मदिन पर ही उनका बेटा भी 16 दिन का हो गया हैं| इस पोस्ट के अपलोड होने के कुछ घंटों के अंदर ही छह हजार से भी ज्यादा लोगो ने इस पोस्ट को पसंद किया | 12 अप्रैल, 2010 को ये कपल शादी के बंधन में बंधा था और 30 अक्टूबर को सानिया ने अपने बच्चे को जन्म दिया| बच्चे की घोषणा के तुरंत बाद ही, मलिक ने अपने बच्चे के नाम का खुलासा भी कर दिया था|

इस तस्वीर की मनोहरता को देखते हुए, मलिक के कमेंट बॉक्स में कमैंट्स की बाद आ गई, जहाँ वे सभी सानिया को उनके जन्मदिन पर शुबकामनाएं देने लगे और उनके परिवार की तस्वीर का अपना प्यार देने लगे| सानिया मिर्जा ने भी ट्विटर पर एक फोटो पोस्ट करते हुए अपने जन्मदिन पर मिली सभी की शुभकामनाओं के लिए सभी को धन्यवाद दिया|

 

By Pooja Soni - 16 Nov, 2018

TAGS


RELATED ARTICLE