Womens World T20 2018 : पाकिस्तान के खिलाफ मिली हार के बाद आयरलैंड की कप्तान लौरा डेलनी रो पड़ी

By Pooja Soni - 15 Nov, 2018

बुधवार को आयरलैंड के खिलाफ खेले गए महिला विश्व T20 ग्रुप बी मैच में कप्तान जावरिया खान की 52 गेंदों पर नाबाद 74 रनों कि पारी की बदौलत पाकिस्तान टीम ने आयरलैंड के खिलाफ विश्व T20 में अपना उच्चतम T20  स्कोर 139 बनाया|

जिसके जवाब में आयरलैंड 20 ओवरों में केवल 101 बनाकर आल-आउट हो गई| पाकिस्तान के गेंदबाजों ने आयरलैंड के बल्लेबाजी क्रम को ताश के पत्तो की तरह गिरा दिया| इसाबेल जॉयस (30) और क्लेयर शिलिंगटन (27) के अलावा, कोई अन्य बल्लेबाज अपना योगदान नहीं दे पाए थे| इस नुकसान के आधार पर, आयरलैंड टूर्नामेंट में लगातार दूसरी बार मैच हारा हैं|  

मैच के बाद के सम्मेलन में, इस भारी नुकसान के बारे में बात करते हुए आयरलैंड की कप्तान लौरा डेलनी की आँखों में आँसू आ गए| साथ ही डेलनी ने अपनी टीम के इस नुकसान को "अविश्वसनीय रूप से निराशाजनक" कहा हैं|

By Pooja Soni - 15 Nov, 2018

TAGS


RELATED ARTICLE