ऋषि धवन रणजी मैच में आउट होने पर अपनी निराशा को छुपा नहीं पाए

By Pooja Soni - 14 Nov, 2018

दिल्ली और हिमाचल प्रदेश वर्तमान में नई दिल्ली के फिरोज शाह कोटला में रणजी ट्रॉफी मैच में एक-दूसरे का सामना कर रहे हैं|  

मेजबानों ने दूसरे दिन के मुकाबले में 317 रन बनाते हुए हिमाचल के स्टंप्स तक 8 विकेट ले लिए थे| जिसके चलते उनके 216 रन ही बने थे| हालांकि, ऋषि धवन ने 114 गेंदों में 64 रनो की पारी खेली थी और कुछ हद तक नुकसान कम किया|

हालांकि, हिमाचल एक बेहतर स्थिति में हो सकता था, अगर मैदानी अंपायर थोड़ा और सटीक होते तो| और उनकी इस गलती से धवन को अपना विकेट गवाना पड़ा| बाएं स्पिन गेंदबाज वरुण सूद ने विकेट के आस-पास गेंदबाजी की| बल्लेबाज ने आगे बढ़ने की कोशिश की और डिलीवरी को अपने दूर करने की कोशिश की| लेकिन गेंद दूसरी ओर टर्न हो गई, हालांकि गेंद का बल्ले से संपर्क नहीं हुआ|.

गेंद विकेटकीपर अंकुश बैन्स के हाथो को टच करती हुई सीधे गौतम गंभीर के हाथो में गई और अंपायर ने बिना किसी हिचकिचाहट के धवन को आउट करार दे दिया| जिसके बाद धवन इस फैसले से बिलकुल भी संतुष्ट नज़र नहीं आये| वह थोड़ी देर के लिए पिच पर ही खड़े रहे, और अंपायर के फैसले पर असहमति दर्शाई| उन्होंने अपने दोनों हाथो को अपने सर पर रखते हुए अपनी निराशा भी व्यक्त की|   

By Pooja Soni - 14 Nov, 2018

TAGS


RELATED ARTICLE