विकिपीडिया के अनुसार विराट कोहली हैं 9 साल के और उनकी लम्बाई हैं 99 फीट 9

By Pooja Soni - 05 Nov, 2018

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली आज 30 वर्ष के हो गए हैं और पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ अपने जन्मदिन का जश्न मना रहे हैं|  

बॉलीवुड अभिनेत्री के पास अपने पति के जन्मदिन के लिए विशेष योजनाएं हैं, जिन्हें आधुनिक युग के महानतम क्रिकेटर के रूप में सम्मानित किया गया है| कोहली कुछ आश्चर्यजनक रिकॉर्ड और रनों की का पीछा कर रहे हैं| हाल ही में कोहली एलीट बल्लेबाजों के एक क्लब में शामिल हुए हैं, जिन्होंने वनडे में 10,000 से भी ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया हुआ हैं|  

भारत वर्तमान में विंडीज के खिलाफ 3 मैचों की T20I श्रृंखला में खेल रहा हैं, जिसका पहला मुकाबला भारत ने कोलकाता में आसानी से जीत लिया हैं| जिसका ये मतलब है कि कप्तान के पास अपने व्यस्त कार्यक्रम से कुछ समय हैं और इस समय में वह अपने जन्मदिन का जश्न मनाने के लिए अपनी पत्नी के साथ कुछ समय बिता सकते हैं|

टीम इंडिया के कप्तान को पूरी क्रिकेट बिरादरी से अपने जन्मदिन की बधाइयाँ मिली, लेकिन विकिपीडिया ने विराट के जन्मदिन के अवसर पर थोड़ी मस्ती करने का फैसला किया, जिसके चलते उन्होंने अपनी वेबसाइट पर कोहली के पेज पर कुछ उल्लासपूर्ण बदलाव किए|
 
विकिपीडिया ने कुछ तरीकों से घड़ी के समय को पीछे कर दिया और विराट की उम्र को सिर्फ 9 साल का दर्शाया और लिखा कि उनका जन्म 18 नवंबर, 2008 को हुआ था| यहाँ तक कि उनकी लम्बाई में भी कुछ बदलाव किये, जो कि हद से ज्यादा उल्लासपूर्ण था| उन्होंने यहाँ विराट कि ऊंचाई 99 फीट 9 इंच दर्शाया हैं| वही उनका निक नाम 'वीरू' रखा है|

By Pooja Soni - 05 Nov, 2018

TAGS


RELATED ARTICLE