भारतीय महिला क्रिकेटर्स ने आईसीसी महिला विश्व T20 से पहले किया भांगड़ा

By Pooja Soni - 05 Nov, 2018

आईसीसी विश्व T20 से पहले अभी टीमों के ऊपर काफी दवाब हो सकता हैं, लेकिन शायद भारत की महिला टीम किसी भी तरह के दवाब में नहीं हैं|

असल में टीम इंडिया खुद का आनंद ले रही है, जो कि आईसीसी महिला विश्व T20 के आधिकारिक ट्विटर हैंडल द्वारा पोस्ट किए गए ट्वीट में साफ़ देखा जा सकता है| इस पोस्ट में भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना वेद कृष्णमूर्ति और जेमीमा रॉड्रिग्स को नृत्य करते हुए देखा जा सकता हैं|  

आईसीसी महिला विश्व T20, 9 नवंबर से 24 नवंबर तक वेस्टइंडीज में आयोजित होगा| भारत, जो कि वर्तमान में खेल के सबसे छोटे प्रारूप में चौथे स्थान पर मौजूद है, पिछली बार साल 2016 की तुलना में काफी बेहतर प्रदर्शन करेगी, जब टीम भारत में टूर्नामेंट आयोजित होने पर भी सेमीफाइनल में पहुंचने में नाकाम रही थी|

By Pooja Soni - 05 Nov, 2018

TAGS


RELATED ARTICLE