दीपक चाहर के घर किया गया चोरी करने का प्रयास, पुलिस ने गिरफ्तार किये छह लोगो को

By Pooja Soni - 17 Oct, 2018

आगरा की मानसरोवर कालोनी स्थित युवा टीम इंडिया के तेज गेंदबाज दीपक चाहर के घर में चोरो ने चोरी करने का प्रयास किया|

जिसके चलते पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार किया हैं| खबरों के अनुसार दीपक की मां उस समय घर में अकेली ही थीं, तब चोरों ने चोरी का प्रयास किया था| लेकिन दीपक की माँ ने समझदारी दिखाई, जिसके बाद चोरों की सभी कोशिशे असफल रही और वे वहां से भाग गए| हालांकि स्थानीय पुलिस ने बहुत ही फुर्ती से काम करते हुए उन चोरो की गिरफ्तारी को अंजाम दे दिया|

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार चोरों ने दीपक के घर में घुसकर चोरी करने का प्रयास किया था, तब उनकी मां घर में अकेली ही थीं| यहाँ तक कि चोरों ने सीसीटीवी कैमरों के तार भी काट दिए थे, लेकिन दीपक की माँ ने सही समय पर शोर मचाते हुए चोरों को भागने पर मजबूर कर दिया| 

जिसके बाद शाहगंज पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए आईपीसी की धारा 412 और 25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है| खबरों के अनुसार इनके खिलाफ पहले से कई मामले दर्ज किये गए हैं और पुलिस पहले से ही उन चोरो की तलाश में जुटी थी|

रिपोर्ट के अनुसार दीपक चाहर के परिवार ने आधिकारिक शिकायत दर्ज नहीं की हैं, लेकिन चोरो के इस गिरोह को पकड़ने के लिए अफसरों की टीम का गठन कर दिया गया था| पुलिस ने आरोपियों से दो पिस्टल, एक ऑटोरिक्शा और पांच मॉनीटर भी जब्त किये हैं|

By Pooja Soni - 17 Oct, 2018

TAGS


RELATED ARTICLE