ब्रेन ट्यूमर से लड़ रहे हैं स्कॉटलैंड के ऑलराउंडर कॉन डी लैंगे

By Pooja Soni - 10 Oct, 2018

स्कॉटलैंड क्रिकेट के ऑलराउंडर कॉन डी लैंगे जिंदगी और मौत के बीच की जंग लड़ रहे हैं| 

खबरों के अनुसार डी लैंगे को ब्रेन ट्यूमर हो गया है| ये उन्हें ये बिमारी इसी साल हुआ था और उन्होंने अब जाकर अपनी इस बीमारी की जानकारी अपने रिश्तेदारों और फैंस को दी है| हाल ही में लैंगे के एक करीबी दोस्त का निधन हुआ, जिसके बाद ही उन्होंने अपनी बीमारी के बारे में लोगों को जानकारी देने का फैसला किया|

क्रिकेटर के परिवार वाले उन्हें बचाने के लिए चंदा इकट्ठा कर रहे हैं| अब तक उनके परिवारवालों ने 8 हजार पाउंड जमा कर लिए हैं| लैंग की पत्नी क्लेयर ने एक बयान में कहा हैं कि वे पिछले 10 महीनों से अस्पताल के चक्कर लगा रही हैं| इस दौरान लैंगे की रेडियोथेरेपी और कीमोथैरेपी भी कराई गई हैं|

स्कॉटलैंड क्रिकेट बोर्ड भी कॉन डी लैंगे की पूरी तरह से मदद करने के लिए तैयार हैं| सीईओ मैलकम कैनन ने बयान में कहा था कि, "क्रिकेट स्कॉटलैंड लैंगे के परिवार की मदद करेगा|" कॉन ने13 वनडे, 8 T20 मैचों में स्कॉटलैंड का प्रतिनिधित्व किया हैं, जिसमें उन्होंने 158 रन बनाए और 24 विकेट भी हासिल किये हैं| कॉन को 91 फर्स्ट क्लास, 144 लिस्ट ए और 36 T20 मैचों में भी स्कॉटलैंड का प्रतिनिधित्व किया हैं|

By Pooja Soni - 10 Oct, 2018

TAGS


RELATED ARTICLE