बॉलीवुड अभिनेत्री ज़रीन खान ने फखर ज़मान के साथ रोमांस की खबरों को बताया बकवास

By Pooja Soni - 08 Oct, 2018

क्रिकेटरों और बॉलीवुड की हस्तियों के बीच रिलेशनशिप और डेटिंग की अफवाहें अभी से नहीं बल्कि काफी समय पहले सी चर्चा में रही हैं|

इस बार ऐसा ही कुछ बॉलीवुड अभिनेत्री ज़रीन खान के साथ हुआ हैं, जहाँ ये बताया जा रहा हैं कि अभिनेत्री पाकिस्तान के स्टार खिलाड़ी फखर ज़मान के साथ रोमांस कर रही हैं| ज़मान जो कि हाल ही में लाइमलाइट में आये थे, क्योकि वह अपने देश से वनडे में दोहरा शतक बनाने वाले पहले बल्लेबाज बने थे|

दूसरी ओर, ज़रीन बॉलीवुड की दुनिया में प्रमुख अभिनेत्रियों में से एक हैं और कुछ साल पहले ही सुपररस्टार सलमान खान के साथ फिल्म 'वीर' के साथ अपनी डेब्यू फिल्म करने के बाद से अच्छी फिल्मो में काम कर रही हैं|

न्यूज़ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, ज़रीन पाकिस्तान के उभरते हुए क्रिकेट खिलाड़ी को अपना दिल दे बैठी हैं| रिपोर्ट में कहा गया था कि उन्हें फखर ज़मान की लुक और शैली बहुत पसंद हैं और उन्हें ज़मान के खेलने की आक्रामक शैली भी पसंद हैं|

रिपोर्ट में लिखा हैं कि, "आज, हम जिस अभिनेत्री के बारे में हम बात कर रहे हैं वह ज़रीन खान है| ज़रीन पाकिस्तानी क्रिकेटर पर फ़िदा हैं| और यह खिलाड़ी फखर ज़मान है, जिन्होंने अपने वनडे में सबसे तेज 1000 रन पूरे किए| है|"

हालांकि ये खबर पढ़ने के बाद अभिनेत्री ने अपने आधिकारिक ट्विटर के माध्यम से क्रिकेटर के साथ रोमांस की सभी अफवाहों को ख़ारिज कर दिया हैं| उन्होंने ट्वीट में खबरों का हवाला देते हुए इन रिपोर्ट्स को बकवास बताया हैं|

By Pooja Soni - 08 Oct, 2018

TAGS


RELATED ARTICLE