https://117.18.0.18/ https://202.95.10.186/ pkv games bandarqq dominoqq slot depo 5k depo 25 bonus 25 slot indosat pkv games dominoqq pkv games pkv games bandarqq pkv games bandarqq dominoqq pkv games dominoqq bandarqq bandarqq pkv games dominoqq https://ro.gnjoy.in.th/wp-includes/js/plupload/ slot depo 5k slot indosat pkv games/ bandarqq dominoqq pkv games pkv games pkv games pkv games pkv games pkv games pkv games pkv games
 Asia Cup 2018 : अमिताभ बच्चन ने टीम इंडिया की पाकिस्तान पर जीत को बताया "अविश्वसनीय"

Asia Cup 2018 : अमिताभ बच्चन ने टीम इंडिया की पाकिस्तान पर जीत को बताया "अविश्वसनीय"

By Pooja Soni - 24 Sep, 2018

रविवार 23 सितम्बर को भारत ने दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में एशिया कप में पाकिस्तान को सबसे अपमानजनक हार सौपी है, जिससे कि पूरा भारतवर्ष खुश है| 

मौजूदा एशिया कप में एक महत्वपूर्ण सुपर चार संघर्ष में रोहित शर्मा के नेतृत्व वाली टीम को 238 रनों का लक्ष्य मिलने के बाद, उन्होंने अपने कट्टर प्रतिद्वंद्वियों को 9 विकेट से करारी मात दी| टीम इंडिया की जीत से खुश होने वाले उन लाखो फैंस में से एक बॉलीवुड मेगास्टार अमिताभ बच्चन ही थे| 

दोनों भारतीय सलामी बल्लेबाजों रोहित और शिखर धवन के शुरुआती विकेट के लिए अपने-अपने शतक की बदौलत 210 रनो की विशाल साझेदारी करने के पहले भारतीय गेंदबाजों ने पाकिस्तान को 237 रनो पर ही रोक दिया था| हालाँकि सलामी बल्लेबाज़ धवन 114 रनो पर ही आउट हो गए थे, लेकिन रोहित 111 रन बनाते हुए नाबाद रहे और धवन के बाद अंबाती रायुडू (12 नाबाद) सिर्फ औपचारिकताओं को पूरा करने के लिए मैदान पर आये थे|

75 वर्षीय बच्चन भी सभी भारतीयों की तरह टीम इंडिया की इस जीत से काफी उत्साहित थे और उन्होंने अपनी खुशी को व्यक्त करने के लिए टीम इंडिया के लिए ट्वीट भी किया|

उन्होंने टीम इंडिया के प्रदर्शन को "अविश्वसनीय" बताया और भारतीय सलामी बल्लेबाजों की विशेष प्रशंसा की| उन्होंने हास्य का माहौल बनाते हुए कहा कि धवन का रनआउट पाकिस्तान के लिए "उपहार" था और यह भारत की उदार प्रकृति को दर्शाता है| यह क्रिकेट के खेल में पाकिस्तान पर भारत की सबसे बड़ी जीत के लिए  खुश करने का एक शानदार तरीका था|

By Pooja Soni - 24 Sep, 2018

TAGS


RELATED ARTICLE