वीरेंद्र सहवाग ने स्वप्ना बर्मन की माँ का भावुक वीडियो शेयर करते हुए उनकी सराहना की

By Pooja Soni - 31 Aug, 2018

इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में चल रहे 18वें एशियन गेम्स में एक बहुत ही सामान्य परिवार से आने वाली बेटी स्वप्ना बर्मन ने एथलेटिक्स (हेप्थाटन) में गौरवशाली स्वर्ण पदक जीत कर इतिहास रच डाला|

लेकिन इस अवसर पर पर उनकी मां ने जो प्रतिक्रिया दी, उसे देखकर हर किसी की आंखें छलक उठी| इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा हैं पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने भी ये वीडियो शेयर करते हुए इस एथलीट की सराहना की |

स्वप्ना ने दांत में दर्द के बावजूद एशियाई खेलों की हेप्टाथलन स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाली वह पहली भारतीय हैं | 21 वर्षीय स्वप्ना ने दो दिन तक चली 7 स्पर्धाओं में 6026 अंकों के साथ स्वर्ण पदक जीता हैं | स्वप्ना ने इस दौरान ऊंची कूद (1003 अंक) और भाला फेंक (872 अंक) में पहला तथा गोला फेंक (707 अंक) और लंबी कूद (865 अंक) में दूसरा स्थान हासिल किया था| यही उनका खराब प्रदर्शन 100 मीटर (981 अंक, पांचवां स्थान) और 200 मीटर (790 अंक, सातवां स्थान) में था|

पश्चिम बंगाल की स्वप्ना का जन्म दोनों पैरों में छः पैर की उंगलियों के साथ हुआ था, जिससे उनका सही जूते पहनना मुश्किल हो गया था और उससे उन्हें कूदने में भी मुश्किल होती थी| उनके पिता, जो एक रिक्शा खींचने वाले हैं और पिछले कुछ सालों से बिस्तर पर ही हैं| इन सब संघर्षो के बावजूद वे इतनी बड़ी स्पर्धा में भारत को गौरवंती करने में सफल रही|

By Pooja Soni - 31 Aug, 2018

TAGS


RELATED ARTICLE