सौरव गांगुली बहुत ही जल्द स्क्रीन पर बंगाली अभिनेत्रियों के साथ आएंगे नज़र

By Pooja Soni - 27 Aug, 2018

डेढ़ दशक से भी ज्यादा समय पहले सौरव गांगुली को बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन के साथ एक टीवी विज्ञापन में देखा गया था |

Zee 24 Ghanta की रिपोर्ट के अनुसार लेकिन अब, गांगुली, जो कि अपने प्रशंसकों के बीच लोकप्रिय रूप से दादा के नाम से जाने जाते हैं, जल्द ही एक अन्य संगीत वीडियो में नज़र आने वाले हैं, जिसमे वे टॉप बंगाली अभिनेत्रियों के साथ स्क्रीन पर नज़र आएंगे |

रिपोर्ट के अनुसार दादा बंगालियों के लिए सबसे बड़े त्यौहार दुर्गा पूजा पर आधारित विज्ञापन के लिए इस वीडियो में मिमी, नुसरत और शुभाश्री के साथ काम करेंगे | राज चक्रवर्ती द्वारा निर्देशित इस वीडियो में जीत गंगुली का संगीत होगा, जो कि प्रिया चट्टोपाध्याय द्वारा लिखे गए हैं |
   
बॉलीवुड में भी काम कर चुके संगीत निर्देशक जीत गंगुली ने सेट की एक तस्वीर शेयर की हैं | इस तस्वीर में, सौरव गांगुली को शुभाश्री और जीत के साथ उत्सव के पूरे उत्साह में देखा जा सकता है | हालांकि गांगुली इस लाइटलाइट में नए नहीं है | कई विज्ञापनों में दिखने के अलावा, गांगुली Zee 24 Ghanta में लोकप्रिय क्विज शो दादागिरी को भी होस्ट कर चुके हैं |  

By Pooja Soni - 27 Aug, 2018

TAGS


RELATED ARTICLE