इंग्लैंड के खिलाफ मैदान पर उतरने से पहले भारतीय टीम ने एक नयी उपलब्धि हासिल कर लिया है|
आईसीसी द्वारा जारी की गयी ताज़ा टी-20 रैंकिंग में विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने दूसरे स्थान पर कब्ज़ा जमा लिया है| हालाँकि पाकिस्तान की टीम अभी भी टी-20 क्रिकेट में टॉप पर बनी हुई है|
आपको बता दे कि आईसीसी टी-20 टीम रैंकिंग में पाकिस्तान की टीम 131 अंको के साथ टॉप पर है वही भारतीय टीम उससे 8 अंक पीछे 123 अंको के साथ टी-20 में दूसरे स्थान पर कब्ज़ा किये हुए है|
हाल ही में भारत की टीम ने आयरलैंड के खिलाफ खेली गयी दो टी-20 मैचों की सीरीज़ पर 2-0 से जीत क्लीन स्वीप किया था| जिसका उसको काफी लाभ मिला और टीम को एक स्थान का फायदा हुआ|
टी-20 में पाकिस्तान के बल्लेबाज़ बाबर आज़म टॉप पर है वही भारतीय कप्तान विराट कोहली आयरलैंड के खिलाफ अपने खराब प्रदर्शन की बदौलत 8वें स्थान पर खिसक गए है| गेंदबाजी में अफ़ग़ानिस्तान के राशिद खान पहले स्थान पर काबिज है|
आईसीसी टी-20 टीम रैंकिंग:
टीम मैच रेटिंग
1. पाकिस्तान 26 131
2. भारत 33 123
3. ऑस्ट्रेलिया 16 122
4. इंग्लैंड 18 118
5. न्यूजीलैंड 22 116
6. दक्षिण अफ्रीका 18 114
7. वेस्टइंडीज 18 114
8. अफगानिस्तान 25 91
9. श्रीलंका 27 85
10. बांग्लादेश 24 70
आईसीसी टी-20 टॉप 10 बल्लेबाज:
1. बाबर आजम पाकिस्तान 846
2. कॉलिन मुनरो न्यूजीलैंड 801
3. ग्लेन मैक्सवेल ऑस्ट्रेलिया 799
4. एरॉन फिंच ऑस्ट्रेलिया 763
5. इविन लुइस वेस्टइंडीज 753
6. मार्टिन गप्टिल न्यूजीलैंड 747
7. एलेक्स हेल्स इंग्लैंड 679
8. विराट कोहली भारत 670
9. मोहम्मद शहजाद अफगानिस्तान 659
10. हेमिलटन मासाकाद्जा जिम्बाब्वे 648
आईसीसी टी-20 टॉप 10 गेंदबाज:
1. राशिद खान अफगानिस्तान 813
2. शादाब खान पाकिस्तान 733
3. युजवेंद्र चहल भारत 706
4. इश सोढ़ी न्यूजीलैंड 700
5. सैमुअल बद्री वेस्टइंडीज 674
6. मिचेल सैंटनर न्यूजीलैंड 665
7. इमरान ताहिर दक्षिण अफ्रीका 650
8. मोहम्मद नबी अफगानिस्तान 638
9. इमाद वसीम पाकिस्तान 612
10. जसप्रीत बुमराह भारत 609