अर्जुन तेंदुलकर को भारतीय अंडर-19 टीम में किया गया शामिल

By Akshit vedyan - 08 Jun, 2018

अगले महीने अंडर-19 टीम के श्रीलंका के दौरे के लिए सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम में शामिल किया गया है| भारतीय अंडर-19 टीम अगले महीने श्रीलंका के खिलाफ चार दिवसीय और पांच वनडे मैच खेलेगी| चार दिवसीय मैचों के लिए अर्जुन तेंदुलकर को टीम में जगह दी गयी है लेकिन वनडे सीरीज़ के लिए उन्हें टीम में जगह नही दी गयी|

अर्जुन तेंदुलकर ने जोनल क्रिकेट अकादमी में अंडर-19 विश्वकप के कैम्प में शिरकत की थी और मैच भी खेले थे| अंडर-19 टीम का चयन आशीष कपूर, ज्ञानेंद्र पाण्डेय और राकेश पारीख करते है| अर्जुन तेंदुलकर की उम्र अभी 18 वर्ष है|

भारतीय टीम अगले महीने श्रीलंका दौरे पर जाएगी और चार दिवसीय मैचों के लिए टीम की कमान दिल्ली के विकेटकीपर बल्लेबाज अर्जुन रावत को सौंपी गई है। उन्होंने 2016-17 में दिल्ली के लिए अक्टूबर में रणजी ट्रॉफी मुकाबले से प्रथम श्रेणी क्रिकेट में डेब्यू दिया था। इससे पहले वे 2017 में हुए अंडर 19 एशिया कप के लिए चुना गया था।  

अर्जुन तेंदुलकर को पहली बार टीम इंडिया का हिस्सा बनने का मौका मिलेगा| अर्जुन एक आल-राउंडर की हैसियत से खेलते हुए नज़र आने वाले है| 
 

By Akshit vedyan - 08 Jun, 2018

TAGS


RELATED ARTICLE