एबी डिविलियर्स ने दक्षिण अफ्रीका की स्पोर्ट्स टीमों से हैंडशेक चैलेंज स्वीकार करने का किया अनुरोध

By Pooja Soni - 07 Jun, 2018

पूर्व दक्षिण अफ्रीकी कप्तान एबी डिविलियर्स विश्व क्रिकेट में सबसे सम्मानित क्रिकेटरों में से एक माने जाते हैं | 

वह इस खेल के एक महान राजदूत रहे है, जिन्होंने हमेशा ही खेल की सच्ची भावना के साथ क्रिकेट खेला है | जबकि अधिकांश आधुनिक ज़माने के क्रिकेटर्स अक्सर मैदान पर और मैदान के बाहर विवादों में ही शामिल रहते हैं, ऐसे में एबी ने एक साफ-सुथरी पृष्ठभूमि हासिल की है | उन्होंने अपने आक्रमण और भावना को कभी भी अपने व्यक्तित्व पर हावी नहीं होने दिया | 

जब भी उन्होंने आलोचनाओं का सामना किया, तब-तब उन्होंने इसका जवाब अपने बल्ले से दिया हैं, जो कि शायद एक आदर्श तरीका हैं | ओर अब, डिविलियर्स सभी खिलाड़ियों को खेल का सम्मान करता हुआ देखने की उम्मीद कर रहे हैं | हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया हैं, जिसमें उन्होंने दक्षिण अफ्रीका की विभिन्न स्पोर्ट्स टीमों से हैंडशेक चैलेंज स्वीकार करने का अनुरोध किया हैं | 

इस चुनौती के अनुसार, खिलाड़ियों को खेल के पहले और खेल के बाद अपने विरोधियों से हाथ मिलाना होगा | वह चाहते हैं कि वे सभी अपनी विरोधी टीम का सम्मान करने के लिए ऐसा करे | उन्होंने साथ ही इस बात पर भी सबका ध्यान आकर्षित किया हैं कि हाल के दिनों में खिलाड़ी अपनी लाइन को कुछ ज्यादा ही पार कर रहे हैं | लेकिन अब वे इस प्रवृत्ति को बदलने की उम्मीद कर रहे हैं | 

 

A post shared by AB de Villiers (@abdevilliers17) on

 

By Pooja Soni - 07 Jun, 2018

TAGS


RELATED ARTICLE