वीरेंद्र सहवाग ने प्रशंसकों से प्लास्टिक कप का उपयोग बंद करने का किया अनुरोध

By Pooja Soni - 06 Jun, 2018

पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग सोशल मीडिया पर क्रिकेट बिरादरी के सबसे सक्रिय सदस्यों में से एक है | 

वह अपने ट्वीट्स और अपडेट के लिए काफी मशहूर भी हैं | पिछले कुछ सालों में, सहवाग ट्विटर पर अपने प्रशंसकों का एक बड़ाआधार हासिल करने में सफल रहे हैं | प्रशंसक भी पूर्व भारतीय खिलाडी से अपडेट की उम्मीद बनाये रखते हैं और सहवाग भी उन्हें कभी निराश नहीं करते हैं |

वीरेंद्र सहवाग न केवल एक मनोरंजक कमेंटेटर है, बल्कि जब सोशल मीडिया पर उनके अपडेट की बात आती है, बल्कि वह एक बहुत ही जिम्मेदार नागरिक भी है | कई अवसरों पर, उन्हें अक्सर सामाजिक संदेशों के साथ भी देखा गया हैं | हाल ही में, 5 जून को, पूरी दुनिया ने विश्व पर्यावरण दिवस का जश्न मनाया था | इस अवसर पर, सहवाग ने एक बहुत ही अच्छा संदेश देने के लिए आदर्श मंच के रूप में सोशल मीडिया का उपयोग किया |
  
उन्होंने अपने सभी प्रशंसकों से प्लास्टिक कप का उपयोग बंद करने का अनुरोध किया | उन्होंने टिप्पणी की हैं कि अगली बार जब भी लोग रेस्टोरेंट्स में जाए, तो उन्हें प्लास्टिक कपों के इस्तेमाल पर नहीं कहना होगा | बल्कि इसकी बजाय, उन्हें मिट्टी के कपों का उपयोग करना चाहिए, जिसे मूल भारतीय भाषा में 'कुल्हड़' के नाम से भी जाना जाता है | 

उन्होंने कहा कि इससे न केवल प्रकृति को बचाने में मदद मिलेगी बल्कि बेहतर स्वाद भी मिलेगा | सबसे ध्यान देने योग्य बात ये है कि कुल्हड़ कार्बनिक मूल्य को इसकी सामग्रियों के स्वाद में जोड़ देता हैं | साथ ही कई बार इसका उपयोग स्वास्थ्य विकल्प के रूप में भी किया जाता है |

 

By Pooja Soni - 06 Jun, 2018

TAGS


RELATED ARTICLE