IPL 2018: धोनी ने इशारों में बताया कब लेंगे क्रिकेट से संन्यास

By Akshit vedyan - 21 May, 2018

चेन्नई सुपरकिंग्स ने कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में किंग्स इलेवन पंजाब को प्लेऑफ की दौड़ से बाहर का रास्ता दिखा दिया | वही दो साल बाद आईपीएल में वापसी कर रही टीम चेन्नई सुपरकिंग्स को एक बार फिर प्लेऑफ की दौड़ में ला खड़ा किया है| चेन्नई ने अब तक 9 सीजन खेलें हैं और उसने हर बार प्लेऑफ में जगह बनाई है।

पिछले कई सालों  से  धोनी, सुरेश रैना, रवींद्र जडेजा और ड्वेन ब्रावो चेन्नई की रीढ़ रहे हैं। दो साल बाद जब टीम ने आईपीएल में वापसी की तो इन खिलाड़ियों को फिर अपने साथ रखा। हालांकि, ये खिलाड़ी चेन्नई के साथ कब तक रहेंगे इसको लेकर धोनी ने इशारा किया है। 

पोस्ट मैच इंटरव्यू में धोनी ने इशारा किया है कि वह खुद और बाकी तीनों खिलाड़ी आईपीएल में अपने करियर के आखिरी दौर में हैं।

धोनी ने कहा, 'ओनर्स ब्रिलियंट हैं। कई लोग हैं जो खिलाड़ियों के करीब हैं। उनके पास गेम को समझने का इतिहास है जिससे कप्तान का काम आसानी हो जाता है। अगर आपके पास अच्छी टीम नहीं होती, तो काफी मुश्किल होती है। हम खिलाड़ियों को जोड़ते रहे और वे प्रदर्शन करते रहे।'

अपने रियाटरमेंट को लेकर इशारा करते हुए धोनी ने कहा, 'बड़ा बदलाव दो साल बाद होगा। जब इनमें से अधिकतर खिलाड़ी नहीं होंगे। शायद वे सबसे छोटे फॉर्मेट के लिए फिट नहीं होंगे। पिछले दस सालों को देखें तो यह हमारे लिए बहुत शानदार रहे हैं।'

By Akshit vedyan - 21 May, 2018

TAGS


RELATED ARTICLE