विराट कोहली ने इस अंदाज़ में दी पत्नी अनुष्का शर्मा को जन्मदिन की बधाई

By Akshit vedyan - 01 May, 2018

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली की पत्नी बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा आज अपना 30वां जन्मदिन मना रही हैं। शादी के बाद अनुष्का का यह पहला बर्थ डे है। लिहाजा फैंस को उम्मीद थी कि विराट अपनी पत्नी को कुछ अनोखे अंदाज में विश करेंगे।

तो आपको बता दें कि अब फैंस के इंतजार की घड़ियां खत्म हुई। विराट ने अपने ट्वीटर पर अनुष्का को विश किया है।विराट ने अपने ट्वीटर पर अनुष्का को विश करते हुए लिखा है कि ‘हैप्पी बर्थ-डे माई लव मेरे जानने वालो में सबसे इमानदार और सबसे पॉजिटिव व्यक्ति...... लव यू...|’

शादी के बाद अनुष्का का ये पहला बर्थडे है लेकिन वो फिर भी बर्थडे का जश्न नहीं मनाएंगी। 

ये भी कहा जा रहा था कि अनुष्का अपनी आने वाली फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हैं तो वहीं उनके पति विराट आईपीएल मैच में व्यस्त हैं इसलिए शायद अनुष्का के जन्मदिन पर विराट अनुष्का के साथ नहीं होंगे| 

लेकिन यह महज अफवाह थी | अनुष्का अपने पति के साथ बैंगलोर में समय बिता रही हैं। बर्थडे पर अनुष्का विराट और अपने परिवार वालों के साथ डिनर पर जाएंगी। 

By Akshit vedyan - 01 May, 2018

TAGS


RELATED ARTICLE