IPL 2018 : क्रिस श्रीकांत के अनुसार एमएस धोनी और अंबाती रायडू के साथ चेन्नई किसी भी स्कोर को कर सकता हैं चेस

By Pooja Soni - 27 Apr, 2018

पूर्व भारतीय कप्तान क्रिस श्रीकांत का मानना ​​है कि एमएस धोनी और अंबाती रायडू ने आईपीएल 2018 में विपक्षी टीमों को एक मजबूत संदेश भेजा है कि जब आप हमारे साथ खेल रहे, तो कोई भी स्कोर सुरक्षित नहीं है |

25 अप्रैल को आईपीएल 2018 के 24वें मुकाबले में चेन्‍नई सुपर किंग्‍स ने मेजबान रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 5 विकेट से मात दी थी | 206 रनो के विशाल लक्ष्‍य को कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपने छक्‍के के साथ पूरा किया था | धोनी ने 7 चक्को और एक चौके की मदद से 34 गेंदों पर 70 रनों की शानदार पारी खेली थी | उनका साथ देते हुए सलामी बल्‍लेबाज अंबाती रायडू ने भी 53 गेंदों पर 82 रनो की तूफानी पारी खेलते हुए टीम की जीत में बड़ा योगदान दिया |
 
श्रीकांत, जो कि कुछ सीजन पहले सलाहकार के रूप में सीएसके सेटअप का हिस्सा थे, ने कहा हैं कि ने ये धोनी की चौकाने वाली पारी थी, जिसने की उनके पुराने दिनों को ताज़ा कर दिया | 36 साल की उम्र में भी उनके पास पेश करने के लिए बहुत कुछ है |

टीओआई की रिपोर्ट के अनुसार श्रीकांत ने कहा हैं कि, "आरसीबी के खिलाफ एमएस धोनी की ये पारी, खेल के सबसे कम प्रारूप में खेली जाने वाली परियो में सर्वश्रेष्ठ होनी चाहिए | एक फिनिशर की भूमिका निभाना उनके लिए आम बात हैं, लेकिन जिस तरह से उन्होंने शुरुआत की, मैं उससे बहुत ही ज्यादा प्रभावित हुआ | पहली गेंद के लिए उनका शारीरिक हाव - भाव बहुत ही सकारात्मक था |"

उन्होंने कहा हैं कि, "मैं वास्तव में धोनी की भयंकर प्रतिबद्धता की सराहना करता हूँ | ऐसा लग रहा था, कि जैसे वो एक मिशन पर है और अपने विरोधियों के विजय रथ को रोकने के लिए कुछ भी खास कर सकते हो | अंबाती रायुडू के फॉर्म को जोड़कर, मुझे नहीं लगता कि सीएसके के खिलाफ कोई भी कुल स्कोर पर्याप्त रूप से सुरक्षित रह सकता हैं |"

रायुडू और धोनी की बल्लेबाज़ी को देखकर, श्रीकांत ने महसूस किया हैं कि सीएसके के लिए यह एक शानदार संयोजन था | उन्होंने कहा हैं कि, "किसी भी प्रारूप में लगातार जीतने के लिए, एक टीम को साझेदारी की बहुत जरूरत होती है और धोनी-रायुडू की जोड़ी बहुत अच्छी तरह से काम कर रही है |" 

By Pooja Soni - 27 Apr, 2018

TAGS


RELATED ARTICLE