वीडियो: सचिन तेंदुलकर ने होटल पर काम करने वाले बच्चों के साथ सड़क पर क्रिकेट का लुत्फ़ उठाया

By Akshit vedyan - 17 Apr, 2018

क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर रविवार की रात मुंबई की सडकों पर बच्चो के साथ खेलते नज़र आये| इस दौरान जों लोग भी वहां से गुजरे वह भी सचिन को देखकर चौंक गए|

रविवार की रात मुंबई के बांद्रा इलाके से सचिन गुजर रहे थे| तभी उनकी नजर सड़क पर क्रिकेट खेल रहे कुछ बच्चों पर पड़ी तो सचिन भी अपनी कार से उतर उन बच्चों के साथ खुद को क्रिकेट खलेने से रोक नहीं पाए| सचिन ने बच्चों के साथ क्रिकेट खेला और बच्चों कि गेंदों पर शॉट्स लगाये|

ये सभी बच्चे होटल पर काम करने वाले थे और अपना काम खत्म कर सड़क पर क्रिकेट खेल रहे थे| आईपीएल फीवर के बीच सचिन का सड़क पर खलेने का यह वीडियो विनोद काम्बली ने ट्वीट किया है|

बच्चे खेलो को ज्यादा महत्व दे, इसके लिए सचिन लगातार प्रयास करते रहे है| वह लगातार माता-पिता से यह अपील करते नज़र भी आये है कि अपने बच्चों को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करे और खेलने के लिए तैयार करे

 

By Akshit vedyan - 17 Apr, 2018

TAGS


RELATED ARTICLE