ईशांत शर्मा ने शाहिद अफरीदी के बयान को आधारहीन बताते हुए उनकी निंदा की

By Pooja Soni - 06 Apr, 2018

पाकिस्तानी बल्‍लेबाज शाहिद अफरीदी को कश्‍मीर मुद्दे पर भारतीय सेना के खिलाफ बयान देना काफी महंगा पड़ गया | 

जैस ही अफरीदी ने ये बयान दिया वैसे ही उन्हें भारतीय टीम के खिलाड़ियों के गुस्से का शिकार होना पड़ा | सबसे पहले गौतम गंभीर ने उन्‍हें इसका करारा जवाब दिया | जिसके बाद भारतीय टीम के खिलाड़ियों की कतार ही लग गई | कप्‍तान विराट कोहली, मास्‍टर ब्‍लास्‍टर सचिन तेंदुलकर, मोहम्‍मद कैफ, शिखर धवन सभी ने उनकी खूब आलोचना की | जिसके बाद अब भारतीय तेज़ गेंदबाज़ ईशांत शर्मा ने भी अफरीदी की बातों को आधारहीन बताते हुए उनकी निंदा की हैं |

ईशांत ने अपने ट्विटर पर लिखा है कि कश्मीर शुरू से ही भारत का हिस्सा था और आगे भी रहेगा | अफरीदी ने अपने बयान में कहा था कि, "भारत में अधिकृत कश्मीर में मौजूदा स्थिति काफी चिंताजनक और भयानक है | दमनकारी शासक दृढ़ संकल्प और स्वतंत्रता की आवाज को दबाने के लिए निर्दोर्षों को मार रहे हैं | मैं हैरान हूँ, कि यूएन और अन्य अंतरराष्ट्रीय संस्थाएं कहाँ हैं और वे इस खून-खराबे को रोकने के लिए कोई प्रयास क्यों नहीं कर रहे हैं |"

ईशांत ने लिखा हैं कि, "एक भारतीय होने के नाते, मैं ऐसी निराधार टिप्पणियों को देखकर नाखुश हूँ |  कश्मीर हमेशा से ही भारत का अभिन्न अंग था, हैं और हमेशा ही रहेगा |" 

 

By Pooja Soni - 06 Apr, 2018

TAGS


RELATED ARTICLE