चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी अपनी नई भूमिका के लिए हैं तैयार

By Pooja Soni - 03 Apr, 2018

पिछेल कुछ समय से टीम इंडिया में ये विषय काफी चिंता का विषय बना हुआ हैं, कि पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी किस नंबर पर बल्लेबाजी करें |

एक समय था, जब धोनी भारतीय टीम के लिए एक मैच फिनिशर की भूमिका निभाते थे, लेकिन अब इसकी जिम्मेदारी हार्दिक पांड्या और केदार जाधव जैसे खिलाड़ियों के कंधो पर आ गई है | हाल ही में  दिनेश कार्तिक को भी ऐसी ही कुछ बल्लेबाजी करते हुए देखा गया था |

यही सवाल अब आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए भी खड़े किये जा रहे हैं | पिछले कुछ सालों से धोनी की बल्लेबाजी फीकी सी पड़ गई हैं और वे बड़े शॉट लगाने से चूक रहे हैं, इसलिए अब सीएसके   ने भी बल्लेबाज के रूप में धोनी की भूमिका तलाश कर ली हैं |

टाइम्स ऑफ़ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार सीएसके के मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने इस सवाल के जवाब में स्पष्ट रूप से कहा हैं कि कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल के आगामी सीजन में 'ऊपरी क्रम' में बल्लेबाजी करके एक बल्लेबाज के रूप में टीम के लिए और भी अधिक बड़ी भूमिका निभाएंगे |

जब फ्लेमिंग से धोनी के संभावित बल्लेबाजी क्रम के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि, ‘‘धोनी ऊपरी क्रम में बल्लेबाज़ी करेंगे | साथ ही यह मैच की स्थिति पर भी निर्भर करेगा | निश्चित रूप से वह एक बल्लेबाज के रूप में अधिक बड़ी भूमिका निभाएंगे |"

उन्होंने आगे कहा कि,  ‘‘हमारे पास कुछ अच्छे खिलाड़ी हैं, जैसे कि केदार जाधव, अंबाती रायुडू, जडेजा, ब्रावो, हरभजन, कर्ण शर्मा, जो कि इस योजना में फिट बैठते हैं | ये सभी खिलाडी बल्लेबाजी कर सकते हैं, अगर हमारी टीम को देखा जाए, तो इसमें कई तरह के कौशल वाले खिलाड़ी हैं और काफी विकल्प भी उपलब्ध हैं |"

हालांकि, फ्लेमिंग ने बताया हैं कि ठाकुर को एक डेथ-ओवर विशेषज्ञ के रूप में अपनी योजना का हिस्सा बनाया गया हैं | उन्होंने कहा हैं कि, "मैं ठाकुर को अंतिम ओवर के लिए एक गेंदबाज के रूप में देखना चाहता हूँ और उन्होंने भारत के लिए ऐसा किया भी हैं | वह अपने विकास चरण के दौरान पुणे सुपरजायंट्स में मेरे साथ थे | उन्हें असली प्रतिभा प्राप्त हुई है | उन दोनो खिलाड़ियों (ठाकुर और दीपक चहर) के लिए यह चुनौती है कि उन्हें अपने प्रदर्शन में अपनी स्थिरता तलाशनी होगी |"
 
इंग्लैंड के तेज गेंदबाज मार्क वुड और दक्षिण अफ्रीका के नए तेज़ गेंदबाज़ लुंगी नगिडी टीम में शामिल होने के लिए तैयार हैं | फ्लेमिंग का मानना ​​है कि उनके दवारा तेज़-गेंदबाजी के मोर्चे पर सभी बेसेस को कवर किया जा सकता हैं |

45 वर्षीय ने कहा हैं कि, "वुड और नगिडी ने कुछ अच्छी गति हासिल की है | शेन वॉटसन एक बुद्धिमत्ता वाले नए गेंदबाज हैं और हमारे पास कई युवा भारतीय तेज़ गेंदबाज़ ही हैं | नगिडी ने भारत के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया हैं और उसकी शैली हमारी योजना के लिए बिलकुल सही हैं | वुड को बॉल को रोकने के लिए एक अच्छा प्रक्षेपवक्र प्राप्त हैं, जो कि चुनौतीपूर्ण चीज़ो की पेशकश करता हैं | साथ ही हमने स्पिन का इस्तेमाल करने के विकल्प भी शामिल किये हैं |"

साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि टीम कीवी तेज गेंदबाज मिचेल सैंटनर की जगह किसी और खिलाड़ी को टीम में शामिल नहीं किया जायेगा, क्योंकि उन्हें पहले ही अगले तीन साल की योजना के तहत टीम में शामिल किया गया है |

दो साल के प्रतिबन्ध के बाद चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल में अपने अभियान की शुरुआत सीजन के पहले मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलकर करेगी |

 

 

By Pooja Soni - 03 Apr, 2018

TAGS


RELATED ARTICLE