कर्नाटक की नई पहल के तहत राहुल द्रविड़ बने नए स्टेट इलेक्शन आइकॉन

By Pooja Soni - 28 Mar, 2018

कर्नाटक में राज्य निर्वाचन अधिकारियों ने भारतीय टीम के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ को राज्य विधानसभा चुनाव का आइकन बनाया है |

पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार साथ ही दिव्यांग सरकारी कर्मचारियों को भी कुछ मतदान केंद्रो में मतदान कर्मी बनाने समेत एक नई पहल की शुरुआत की गई है | राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी संजीव कुमार ने बताया हैं कि, "राहुल राज्य विधानसभा चुनाव के आइकन होंगे |" 

फिल्म एवं संगीत निदेशक योगराज भट एक शीर्षक गीत तैयार कर रहे हैं जो कि 2018 कर्नाटक चुनाव का एंथम होगा और इसे एक हफ्ते के अंदर ही रिलीज किया जाएगा |

कुमार ने आगे कहा हैं कि, "कुछ ऐसे सरकारी कर्मचारी भी हैं जो दिव्यांग हैं, जो कि चुनिंदा मतदान केंद्रों पर मतदानकर्मी के रूप में चुनाव प्रक्रिया में हिस्सा लेंगे | हम उन्हें इसके लिए प्रोत्साहित भी कर रहे हैं | कुल मिलाकर 450 महिला मतदान केंद्र बनाए जायेंगे |" कर्नाटक में ये चुनाव 12 मई को होंगे और इस परिणाम 15 मई को आएगा |

कर्नाटक में कुल 4.96 करोड़ मतदाता हैं | दिव्यांग मतदाताओं के लिए चुनाव में विशेष इंतजाम किये गए हैं | ईवीएम के साथ वीवीपैट का भी इस्तेमाल किया जायेगा | 97 प्रतिशत मतदाताओं को फोटो पहचान पत्र जारी किए करवाए जायँगे | वही 56 हजार पोलिंग बूथ बनवाये गए हैं |

450 मतदान केंद्रों की व्यवस्था पूरी तरह की जिम्मेदारी महिलाओ को सौंपी गई हैं | कर्नाटक की जनसंख्या में 72 फीसदी मतदाता हैं | चुनाव प्रचार के दौरान रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक लाउडस्पीकर का इस्तेमाल नहीं किया जायेगा | चुनाव के दौरान केंद्रीय सुरक्षा बल भी तैनात किये जायेंगे |

By Pooja Soni - 28 Mar, 2018

TAGS


RELATED ARTICLE