https://117.18.0.18/ https://202.95.10.186/ pkv games bandarqq dominoqq slot depo 5k depo 25 bonus 25 slot indosat pkv games dominoqq pkv games pkv games bandarqq pkv games bandarqq dominoqq pkv games dominoqq bandarqq bandarqq pkv games dominoqq https://ro.gnjoy.in.th/wp-includes/js/plupload/ slot depo 5k slot indosat pkv games/ bandarqq dominoqq pkv games pkv games pkv games pkv games pkv games pkv games pkv games pkv games
 एंजेलो मैथ्यूज ने बॉल टेम्परिंग विवाद पर व्यक्त की अपनी भावना

एंजेलो मैथ्यूज ने बॉल टेम्परिंग विवाद पर व्यक्त की अपनी भावना

By Pooja Soni - 28 Mar, 2018

श्रीलंकाई कप्तान एंजेलो मैथ्यूज ने न्यूलैंड्स में हुए बॉल टेम्परिंग विवाद पर अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हुए कहा हैं कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरों को अपने देश के राजदूतों के रूप में खुद के बारे में सोचना चाहिए |

आईसीसी ने गेंद से छेड़छाड़ मामले में शामिल ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीवन स्मिथ, उप कप्तान डेविड वॉर्नर और सलामी बल्लेबाज कैमरून बैनक्रॉफ्ट को सस्पेंड कर दिया है और साथ ही तीनों खिलाड़ियों को तुरंत ऑस्ट्रेलिया भी वापस भेजा जाएगा |

क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार मंगलवार को मैथ्यूज ने कहा हैं कि, "हमें यह ध्यान रखना होगा कि हम अपने देश के राजदूत हैं | हम जो कुछ भी करेंगे, उसका असर हमारे देश की छवि पर पड़ेगा |"

श्रीलंकाई कप्तान ने कहा हैं कि, "मैं अपनी टीम को बताता रहता हूँ, कि हम 23 मिलियन लोगों का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं और हमें मैदान के अंदर और मैदान से बाहर दोनों ही जगह सावधान रहना होगा | बहुत सारे लोग आपको देख रहे हैं और आपको अपनी जिम्मेदारियों को जानना होगा | प्रत्येक श्रृंखला से पहले हम इन बातों पर चर्चा करते हैं और खिलाड़ियों को याद दिलाते हैं कि कैसे खुद का संचालन करना हैं |"

उन्होंने कहा कि, "गेंद के साथ छेड़छाड़ करना काफी गंभीर मामला है। | चीजों पर नियंत्रण रखने की ज़िम्मेदारी कप्तानों की होती है | इन दिनों बहुत सारे टीवी कैमरा होते हैं और आप जो कुछ भी करते हैं वह बेवकूफी भरा होता हैं | कप्तान, कोच, और वरिष्ठ खिलाड़ियों को जिम्मेदारी लेने की जरूरत है |"

मैथ्यूज ने आगे कहा कि, "जो कुछ भी हुआ है वह अच्छा नहीं है, लेकिन मैं स्टीव (स्मिथ) और डेवी (वार्नर) को लंबे समय से जानता हूँ और वे बहुत ही अच्छे हैं | यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि ऐसा हुआ |मैं उन दोनों के लिए यह महसूस कर रहा हूँ | मैंने उनके खिलाफ और उनके साथ भी खेला हैं और मैं समझ सकता हूँ कि वे इस समय किस दौर से गुजर रहे हैं | मेरे विचार उनके साथ हैं |"
   

By Pooja Soni - 28 Mar, 2018

TAGS


RELATED ARTICLE