महेंद्र सिंह धोनी की बेटी जीवा धोनी ने खेली होली

By Pooja Soni - 03 Mar, 2018

भारत में शुक्रवार को पुरे देश में होली का त्यौहार मनाया गया |

इस  ख़ास रंगो के त्यौहार पर लोगो ने जमकर होली का आनंद उठाया | साथ इस सोशल मीडिया की दुनिया में लोग अपनी हर ख़ुशी को सोशल मीडिया पर जाहिर करते हैं | इस होली के त्यौहार में भी लोगो ने अपनी रंग-बिरंगी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब शेयर की |

ऐसी ही एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं | ये तस्वीर पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बेटी जीवा धोनी की हैं | जीवा की ये तस्वीर को देखकर ऐसा लग रहा है कि जैसे उन्होंने ने ही होली के इस त्यौहार का खूब आनन्द लिया हो | साथ ही इस तस्वीर में नज़र रही उनकी क्यूटनेस ने सभी का दिल जीत लिया है |
 
रंगो से खेल रही जीवा की ये तस्वीर को लोगों को बहुत पसंद आ रही है | इस रंगो के त्यौहार में धोनी के फैंस के लिए उनकी बेटी की ये प्यारी-सी तस्वीर किसी तोहफे से कम नहीं है |

धोनी समय-समय पर अपने परिवार के साथ वक्त बिताते हुए नज़र आते हैं | वही उनकी पत्नी साक्षी भी सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहती हैं और समय-समय पर अपनी बेटी की फोटोज और वीडियो पोस्ट करती रहती हैं |  

 

A post shared by ZIVA SINGH DHONI (@zivasinghdhoni006) on


 

By Pooja Soni - 03 Mar, 2018

TAGS


RELATED ARTICLE