महेंद्र सिंह धोनी के लिए किये गए वीरेंद्र सहवाग के ट्वीट ने जीता सबका दिल

By Pooja Soni - 23 Feb, 2018

बुधवार को खेले गए दूसरे T20 मैच में कप्तान जेपी डुमिनी के नाबाद 64 रन और हेनरिक क्लासेन के 69 रनो की पारी के बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 6 विकेट से मात दी |

इसी के साथ इस मैच में जीत हासिल करने के साथ ही दक्षिण अफ्रीका ने तीन मैचों की T20 सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली है | पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने मेजबान को 189 रनों का लक्ष्य दिया, जिसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने चार विकेट के नुकसान पर 18.4 ओवरों में ही लक्ष्य हासिल कर लिया |  

इस मैच में जहां भारतीय टीम के शीर्ष बल्लेबाज असफल साबित हुए, वहीं महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर से अपना पुराना जलवा बिखेरते हुए नज़र आये | जब भारतीय टीम का स्कोर 90 था तब मनीष पांडे और धोनी की 98 रनों की शानदार साझेदारी ने, निर्धारित 20 ओवरों में टीम के स्कोर 188 तक पहुंचाया | 

पांडे ने इस पारी में 48 गेंदों में 6 चौके और 3 छक्के जड़े, तो वही धोनी ने भी दूसरा T20 करियर अर्धशतक बनाया | धोनी ने 28 गेंदों में 4 चौके और 3 छक्के लगते हुए अर्धशतक बनाया | जिसके साथ ही टीम इंडिया की पारी भी समाप्त हो गई | इस मैच में धोनी और पांडे नाबाद रहे | धोनी की इस शानदार पारी के लिए पूर्व सलामी बल्लेबाज़ वीरेंद्र सहवाग ने भी एक शानदार ट्वीट किया |  

सहवाग ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, "आखिरी 4 ओवर में 55 रन, हथियार चलाना नहीं भूले | स्पेशल बल्लेबाज के स्पेशल हिट, महेंद्र सिंह धोनी ग्रेट, पांडे ने भी बड़ी मेहनत की | 188 के स्कोर का बचाव करने के लिए भारतीय टीम के गेंदबाजों को शुभकामनाएं |"  दोनों टीमों के बीच सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला केप टाउन में 24 फरवरी को खेला जाएगा |

 

 
 

By Pooja Soni - 23 Feb, 2018

TAGS


RELATED ARTICLE