सचिन तेंदुलकर ने T20 मुंबई लीग का किया उद्घाटन

By Pooja Soni - 22 Feb, 2018

गुरुवार (22 फरवरी) को मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित एक इंट्रा सिटी क्रिकेट टूर्नामेंट में  भारतीय दिग्गज सचिन तेंदुलकर ने T20 मुंबई लीग का उद्घाटन किया |

स्टार स्पोर्ट्स की रिपोर्ट के अनुसार 11 मार्च से 21 मार्च तक वानखेड़े स्टेडियम में खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट में छह टीमें एक-दूसरे का मुकाबला करेंगी | इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली टीमों के नाम मुंबई नार्थ, मुंबई नार्थ-वेस्ट, मुंबई नार्थ-ईस्ट, मुंबई नार्थ-सेंट्रल, मुंबई साउथ-सेंट्रल और मुंबई साउथ हैं |

एक हफ्ते पहले ही तेंदुलकर को लीग का ब्रैंड एम्बेसडर नियुक्त किया गया था | एक मीडिया रिलीज में तेंदुलकर ने कहा था कि, "मुंबई क्रिकेट संघ के साथ जुड़ना हमेशा से ही अच्छा लगता रहा है | T20 मुंबई लीग न सिर्फ प्रशंसकों का मनोरंजन करेगी, बल्कि मुंबई के युवा खिलाड़ियों को एक मंच भी प्रदान करेगी |"

शहर के शीर्ष बिल्डरों ने टीमों के लिए बोली लगाई है | बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स के व्यावसायिक केंद्र में एक निर्माण कंपनी रेडियस डेवलपर्स ने 6.5 करोड़ रुपये में सबसे मंहगी फ्रैंचाइजी मुंबई नार्थ को खरीदा है |

By Pooja Soni - 22 Feb, 2018

TAGS


RELATED ARTICLE