दक्षिण अफ्रीका दौरे पर मौजूद भारत महिला टीम के अंतिम 3 T20I मैचों का लाइव प्रसारण

By Pooja Soni - 17 Feb, 2018

भारत महिला टीम दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर T20 सीरीज खेल रहे हैं और सीरीज का तीसरा, चौथा और पांचवा मैच सोनी पिक्चर्स स्पोर्ट्स नेटवर्क (एसपीएसएन) द्वारा लाइव प्रसारित किया जायेगा |  

ये मैच सोनी टेन 1 और सोनी टेन 3 चैनलों पर 18 फरवरी को प्रसारित किया जायेगा | तीसरा, चौथा और पांचवा T20 मैच 18, 21, और 24 फरवरी को खेला जाएगा और शुक्रवार को यहाँ से टीएन 1 और सोनी टेन 1 एचडी पर इंग्लिश कमेंट्री और और सोनी टीएन 3 और सोनी टेन 3 एचडी पर हिंदी कमेंट्री के साथ प्रसारित किया जाएगा | 

क्रिकेटर स्नेहल प्रधान और पूर्व भारतीय कप्तान अंजुम चोपड़ा अपने शो 'एक्स्ट्रा इनिंग्स' पर मैचों के गहन विश्लेषण व्यक्त करेंगी | दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे T20 मुकाबले को भारतीय महिला  टीम ने 9 विकेट से जीता | भारत के लिए मिताली राज ने नाबाद 76 और स्मृति मंधाना 57 रनों की शानदार पारी खेली |

पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 142 रन बनाए | इस आसान से लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने सिर्फ एक विकेट गवाते हुए 19.1 ओवर में ही जीत हासिल कर ली |

 

By Pooja Soni - 17 Feb, 2018

TAGS


RELATED ARTICLE