हरभजन सिंह ने तमिल में जाहिर की अपने चेन्नई सुपर किंग्स टीम में जाने की ख़ुशी

By Pooja Soni - 27 Jan, 2018

आईपीएल 11 नीलामी में भारतीय अनुभवी ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह को चेन्नई सुपर किंग्स द्वारा ख़रीदा गया हैं | 

हरभजन सिंह भारत में टेस्ट मैचों में दूसरे सबसे अधिक विकेट लेने वाले स्पिनर हैं | चेन्नई सुपर किंग्स ने हरभजन को सिर्फ रु 2 करोड़ में खरीदा हैं | और अब वह लंबे समय बाद महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व में खेलेंगे | इससे पहले, चेन्नई सुपर किंग्स के पुराने ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को नीलामी में  किंग्स इलेवन पंजाब ने 7.6 करोड़ रु में खरीद लिया | उन्होंने 8 वर्षो तक चेन्नई की टीम के साथ काम किया हैं |

इंडियन प्रीमियर लीग की शुरुआत से ही भज्जी ने मुंबई इंडियंस के लिए खेला हैं | मुंबई की सफलता में उन्होंने एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी | दस वर्षों के बाद हरभजन अपनी आईपीएल टीम को पहली बार बदल रहे हैं | हालांकि, वह लम्बे समय से अपने फॉर्म में नहीं हैं और न ही अब उनकी गेंदबाज़ी में वो बात रही हैं | 

हरभजन ने पहले भी तमिलों के लिए पोंगल की कामना की थी | दिलचस्प बात तो ये हैं कि उन्होंने एक बार फिर तमिलस के लिए ट्वीट किया हैं | उन्होंने ट्वीट का लिखा कि, "नमस्कार तमिलनाडु! आप इतने खुश हो जायेंगे, कि अब आप नृत्य करने लगेंगे | आपकी ख़ुशी का कोई ठिकाना नहीं होगा | उन्होंने यह भी कहा कि वह अपने नए घर के लिए खेलने के लिए बहुत खुश है | साथ ही उन्होंने अंत में  कहा 'व्हिस्ल पोडु', जो कि सीएसके की टैगलाइन है |  

 

By Pooja Soni - 27 Jan, 2018

TAGS


RELATED ARTICLE