CWC 2019: रन आउट होने के बाद रोते हुए नजर आये महेंद्र सिंह धोनी

By Raj Kumar - 11 Jul, 2019

क्या ये महेंद्र सिंह धोनी के भारतीय जर्सी में खेलने का अंत है? क्या फैंस फिर कभी इस दिग्गज विकेटकीपर को नीली जर्सी में वो शानदार पारियां खेलते देख पाएंग? ऐसे कई सारे सवाल है लेकिन इनका जवाब शायद ही किसी के पास है जब भारतीय टीम के सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक का युग अब निराशाजनक तरीके से अंत होता नजर आ रहा है|

न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में मिली हार के बाद भारतीय टीम की भावनाओं का अंदाजा खिलाड़ियों की तस्वीरें और विडियो देखकर लगाया जा सकता है जिनमे महेंद्र सिंह धोनी भी रोते हुए नजर आ रहे है|

धोनी और जडेजा की 116 रनों की साझेदारी ने भारतीय फैंस के दिलो में एक बार फिर से जीत की उम्मीद तब जगा दी जब विराट कोहली, रोहित शर्मा और लोकेश राहुल 1-1 रन बनाकर आउट हो चुके थे| जडेजा को ट्रेंट बोल्ट ने केन विलियमसन के हाथों कैच करवाया लेकिन धोनी अभी भी मैदान में थे और फैंस की उम्मीदे ख़त्म नहीं हुई थी| लेकिन मार्टिन गप्टिल के डायरेक्ट हिट ने महेंद्र सिंह धोनी के साथ ही पूरे देश की उम्मीदों को भी ख़त्म कर दिया|

यहाँ सब कुछ ख़त्म हो गया था और धोनी इस बात को जानते, पूरा देश इस बात को जनता था, यहाँ तक की कीवी टीम भी| जब धोनी पवैलियन की तरफ वापस लौट रहे थे तो उनकी आँखों में आंसू साफ़ नजर आ रहे थे| अपने हीरो को इस तरह देखकर सोशल मीडिया पर फैंस भी अपने आंसू नहीं रोक पाए|

 

 

By Raj Kumar - 11 Jul, 2019

TAGS


RELATED ARTICLE