CWC 2019 : फैन के साथ विराट कोहली की इन तस्वीरों को देख बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह हुए हैरान

By Pooja Soni - 03 Jul, 2019

कल यानी कि 2 जुलाई को भारत ने विश्व कप 2019 के मुकाबले में बांग्लादेश का सामना करते हुए जीत हासिल की| 

हालाँकि, ये केवल खेल ही नहीं था, जिसे टीम इंडिया ने जीता था| बल्कि मैच के बाद जब विराट कोहली और उनकी टीम एजबेस्टन स्टेडियम में सबसे पुराने प्रशंसक चारुलता पटेल से मिलने पहिची तो उन्होंने सभी का दिल भी जीत लिया|

87 वर्षीय महिला जो विशेष रूप से टीम इंडिया को चीयर करने के लिए अपनी बेटी और पोती के साथ स्टेडियम में आई थी, सभी के आकर्षण का केंद्र बनी रही, यहाँ तक ​​कि कप्तान कोहली भी| जिसके बाद बाकियो की ही तरह बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह भी उनके इस कार्य से काफी प्रभावित हुए| 

मैच के बाद, विराट ने चारुलता पटेल के साथ की कुछ तस्वीरें अपने सोशल मीडिया पर शेयर की थी| जहाँ वह बांग्लादेश के खिलाफ जीत के लिए भारतीय कप्तान के लिए कामना कर रही थी| रणवीर, जो टूर्नामेंट में भारत के हर मैच को बहुत ही करीब से फॉलो कर रहे हैं|

विराट की इस पोस्ट को उन्होंने लाइक किया और उस पर कमेंट भी किया| रणवीर वर्तमान में अपनी फिल्म '83' की शूटिंग के लिए इंग्लैंड में ही हैं, जो कि विश्व कप 1983 पर भी आधारित है| 

अब, रणवीर ने चारुलता पटेल के साथ विराट की इन तस्वीरों पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की , जिसे यहाँ देखा जा सकता हैं - 

By Pooja Soni - 03 Jul, 2019

TAGS


RELATED ARTICLE