देखिये- मैच के बाद जीवा धोनी ने बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान के साथ इस अंदाज़ में खिचवाई फोटो

By Pooja Soni - 18 Jun, 2019

हाल ही में, बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान मैनचेस्टर में भारत बनाम पाकिस्तान विश्व कप 2019 मैच के दौरान स्टेडियम में नज़र आये थे|

जहाँ उन्हें बड़े ही उत्साह और जूनून के साथ मैच का आनंद लेते हुए देखा गया| इतना ही नहीं, सैफ को पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बेटी जीवा धोनी के साथ मस्ती करते हुए भी देखा गया था| जीवा और सैफ की ही एक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं और उनकी ये क्यूट सी तस्वीर देख सभी फैंस बहुत ही खुश भी होंगे|  

इस तस्वीर में ये दोनों एक साथ बहुत ही प्यारे लग रहे हैं| मैच खत्म होने के बाद सैफ  ने जीवा  के साथ मिलकर टीम इंडिया की जीत का जश्न मनाया| इस तस्वीर में सैफ ब्लू टी-शर्ट के साथ डेनिम के साथ देखा जा सकता हैं और साथ ही उन्होंने स्लीवलेस जैकेट भी पहना हैं| वही ज़ीवा ऑफ-व्हाइट बॉडी सूट के साथ एक फर वाला जैकेट पहने हुए बहुत ही क्यूट लग रही हैं| सैफ ने इस तस्वीर को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर भी किया हैं, जिसे यहाँ देखा जा सकता हैं- 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ZIVA SINGH DHONI (@ziva_singh_dhoni) on

 

By Pooja Soni - 18 Jun, 2019

TAGS


RELATED ARTICLE