CWC 2019 : देखिये - कैसे विराट कोहली ने भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान सरफराज अहमद की उल्लासपूर्ण नक़ल की

By Pooja Soni - 17 Jun, 2019

भारत ने अपने चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को विश्व कप मुकाबले में 89 रनो से करारी मात दी, जो अंततः एकतरफा मामला बन गया था|

खेल दो-तीन बार बाधित हुआ था| पहली बाधा भारत की पारी समाप्त होने के समय आई थी, जबकि दूसरी बार बाधा दूसरी पारी की शुरुआत में थोड़ी देर के लिए आई थी और तीसरी बाधा पाकिस्तान की पारी के 35वें ओवर के बाद आई थी| इस मैच को 40 ओवरों का कर दिया गया था और रन-चेज़ को डकवर्थ-लुईस (DLS) पद्धति के आधार पर 302 रनों पर समायोजित किया गया था, जिसमें पाकिस्तान को 30 गेंदों पर 136 रन की आवश्यकता थी| अंत में, पाकिस्तान को 89 रनों से हार का सामना करना पड़ा था|

बारिश के कारण ऐसी ही एक बाधा के दौरान भारतीय कप्तान विराट कोहली को अपने टीम के  साथियों के साथ जमकर मस्ती करते हुए देखा गया था| इस दौरान कोहली को देखकर इस बात का अंदाज़ा लगाया जा सकता हैं, वह अपनी विपक्ष टीम के कप्तान सरफराज अहमद की नकल कर रहे हैं| इस समय का एक छोटा सा वीडियो एक प्रशंसक ने सोशल मीडिया पर पोस्ट भी किया हैं, जिसमे भारतीय कप्तान को स्पष्ट रूप से सरफराज की नकल करते हुए देखा जा सकता हैं|

वीडियो में, कोहली डगआउट में बैठकर मजाकिया हाव-भाव बनाते हुए नज़र आ रहे हैं| यदि कोई उनकी इस लिपसिंक को पढ़ सकता हैं, तो वह बहुत ही अच्छे से समझ सकता हैं, कि कोहली, सरफराज के बोलने के तरीके की नकल कर रहे हैं| जिसे देखकर उनके साथी भी काफी हँसते हुए नज़र आ रहे हैं और जिसे देखकर निश्चित ही आप भी अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे| इस वीडियो को यहाँ देखा जा सकता हैं- 

Such a Character he is! ????♥️#ViratKohli#mimicking#INDvPAK pic.twitter.com/XZhxXc26Uu

— Mubin (@_MuBean_) 16 June 2019
By Pooja Soni - 17 Jun, 2019

TAGS


RELATED ARTICLE