CWC 2019 : भारत से मिली हार के बाद कप्तान सरफराज अहमद और टीम पर भड़के पाकिस्तानी दर्शक

By Raj Kumar - 17 Jun, 2019

पाकिस्तान को विश्वकप 2019 में लगातार दूसरी बार और ओवरआल तीसरी बार हार का सामना करना पड़ा है और इस बार ये हार भारत के खिलाफ 89 रनों के बड़े अंतर से मिली है| भारत का अब पाकिस्तान के खिलाफ विश्वकप में 7-0 का रिकॉर्ड हो गया है|

मैच के बाद पाकिस्तानी क्रिकेट फैंस ने कप्तान सरफराज़ अहमद और टीम पर मैनचेस्टर में मिली हार के लिए जमकर भड़ास निकाली है| यहाँ तक की फैंस ने तो पाकिस्तान की भारत के खिलाफ हार का कारण भी पता लगा लिया जो उनके अनुसार एक बर्गर है|

भारत के खिलाफ हार मिलने के बाद से ही विश्व प्रसिद्ध बर्गर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है| यहाँ एक विडियो वायरल हो रहा है जिसमे एक पाकिस्तानी फैन अपनी ही टीम को मैच वाले दिन बर्गर खाने के लिए लताड़ रहा है| ऐसे कई विडियो और फोटो सोशल मीडिया पर साझा किये जा रहे है|

 

By Raj Kumar - 17 Jun, 2019

TAGS


RELATED ARTICLE