CWC 2019: पाकिस्तान के खिलाफ अधिक दबाव में होंगे भारतीय खिलाड़ी - हरभजन सिंह

By Raj Kumar - 15 Jun, 2019

भारतीय स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह का मानना है की 16 जून रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ मैच को लेकर भारतीय टीम की रात की नींद उड़ी हुई होगी|

भारत और पाकिस्तान के बीच बनी हुई राजनैतिक स्थिति किसी से छुपी नहीं है और इसी स्थिति का असर क्रिकेट के मैदान पर भी साफ़ तौर से देखा जा सकता है जब दोनों देश एक साथ मैदान पर होते है| दोनों टीमों के बीच इस बार का मुकाबला मैनचेस्टर के ग्राउंड पर खेला जाना है और हरभजन सिंह इस बात को भली भांति जानती है की किस तरह लोगो की भावनाए पिच और स्टैंड्स में होती है|

38 वर्षीय हरभजन सिंह 17 बार पाकिस्तान के खिलाफ खेल चुके है, जहाँ उन्होंने 2011 विश्वकप में भी पाकिस्तान के खिलाफ जीत में मुख्य भूमिका निभाई थी| हरभजन ने हाल ही में मैच से पहले उनकी स्थिति को लेकर बात की|

"उस गेम की याद ये है की में एक रात पहले सो तक नहीं पा रहा था, हालाँकि मैने अपना सर्वश्रेष्ठ दिया|" हरभजन ने कहा|

"में सिर्फ इस चीज के बारे में सोचकर परेशान था की क्या होगा अगर हम गेम नहीं जीते| ऐसे कई सारे विचार थे जो मेरे दिमाग में आ रहे थे| लोग गुस्सा हो सकते है और कुछ भी कर सकते है| 2003 विश्वकप में हमने एक गेम नहीं खेला और लोग बेहद गुस्सैल हो गए थे| वो हमारे सामान को जला रहे थे और हमारे घरों में पत्थर फैंक रहे थे| वो कुछ भावुक हो गए थे|" हरभजन ने कहा|

"एक खिलाड़ी के तौर पर आप हमेशा पाकिस्तान के खिलाफ अच्छा खेलना चाहते है| तो यहाँ अधिक दबाव रहा है| सिर्फ भारतीय खिलाड़ियों पर ही नहीं अपितु पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर भी| लेकिन इस बार भारतीय खिलाड़ियों पर अधिक दबाव है क्योकि हमारा रिकॉर्ड इन मैचों में काफी अच्छा रहा है और हम इसे बदलना नहीं चाहते है|" हरभजन ने आगे कहा|

By Raj Kumar - 15 Jun, 2019

TAGS


RELATED ARTICLE