आकाश चोपड़ा ने हैदराबाद एनकाउंटर पर किया ट्वीट, फैंस ने कहा - 'अपने काम पर ध्यान दो'

आकाश चोपड़ा | Facebook

आज सुबह हैदराबाद गैंगरेप के चारों आरोपी पुलिस एनकाउंटर में मारे गए। जानकारी के अनुसार पुलिस सभी आरोपियों को जांच के लिए घटना स्थल पर लेकर गयी थी, जहाँ से इन सभी ने भागने और पुलिस का हथियार छिनकर उनपर फायरिंग करने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस ने सभी आरोपियों का एनकाउंटर कर दिया।

इन सभी आरोपियों का एनकाउंटर उसी हाईवे पर किया गया है जहाँ इन चारों ने मिलकर महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म किया था। आरोपियों के इस एनकाउंटर से देशभर के लोग काफी खुश है और पुलिस की तारीफ़ कर रहे है।

सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव रहने वाले भारतीय कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने भी इस पर अपने विचार साझा करते हुए ट्वीट किया।

"घटना स्थल को 3:30 बजे पुनर्जीवित किया गया। चार निहत्थे पुरुषों को गोली मार दी गयी जब उन्होंने (शायद) भागने की कोशिश की। ऐसे जघन्य अपराधों के अपराधियों पर कोई दया न करें लेकिन, ये ऐसी स्थिति नजर आती है जहाँ दो गलत मिलकर एक सही नहीं बना सकते," आकाश चोपड़ा ने अपने ट्वीट में लिखा।

हालाँकि उनका ये ट्वीट फैंस को खास पसंद नहीं आया और उन्होंने इस मुद्दे पर तीखी प्रतिक्रिया दी।

 
 
 

 

 

 
 

By Raj Kumar - 06 Dec, 2019

    Share Via