खाने में इन 3 चीजों को छोड़ने से बनी है विराट कोहली की शानदार फिटनेस

जिम में विराट कोहली | Instagram

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली विश्व के सबसे फिट खिलाड़ियों में से एक माने जाते है| भारतीय टीम में इनके आने के बाद फिटनेस पर भी उतना ही ध्यान दिया जाने लगा जितना खेल पर दिया जाता है| हालाँकि इस तरह की फिटनेस को हासिल करना कोहली के लिए भी आसान नहीं था और इसके लिए उन्होंने अपनी दिनचर्या में काफी बदलाव भी किये है| यहाँ तक की कोहली द्वारा पिया जाने वाला पानी भी विदेश से मंगवाया जाता है|

इस फिटनेस को हासिल करने के लिए कुछ समय पहले मांसाहारी खाने को बिलकुल त्याग दिया था और सिर्फ शाकाहारी खाना शुरू किया था| इसके अलावा भी उन्होंने अन्य चीजें छोड़ी है जो हमारी तो रोजमर्रा की जिंदगी का अहम सा ही हिस्सा है, जिसके बाद उन्होंने ये शानदार फिटनेस हासिल की है जिसका सपना आजकल का हर युवा देखता है| तो यहाँ हम आपको रूबरू करवा रहे है तीन ऐसी अहम चीजों से जिन्हें कोहली ने सिर्फ अपनी फिटनेस को देखते हुए खुदसे दूर कर दिया|

3. कोल्ड ड्रिंक

कोल्ड ड्रिंक्स हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा है लेकिन विराट कोहली ने इससे खुद को कोंसो दूर कर लिया है| यहाँ तक की उन्होंने एक बड़ी कम्पनी की डील भी सिर्फ इसी वजह से ठुकरा दी थी क्योकि वे खुद इसे नहीं पीते और इसे सेहत के लिए हानिकारक मानते है|

2. मीठे और तेज मसाले वाली चीजों से खुदको किया दूर

कोहली को विदेशी क्रिकेट श्रृंखलाओं के चलते अकसर होटल में रुकना और वहां का खाना ग्रहण करना पड़ता है लेकिन फिर भी कोहली तेज मीठी और मसाले वाले चीजों से बचकर रहते है| कोहली अपना काफी सारा समय वर्कआउट को देते है जिस पर वो सिर्फ अपने खाने के जरिये पानी नहीं फेर सकते है, इसलिए वो हमेशा सादा संतुलित भोजन लेना पसंद करते है|

1. मांसाहारी खाने का किया त्याग

कुछ समय पहले तक विराट कोहली भी मांसाहारी खाना खाया करते थे लेकिन लगभग 4 महीने पहले उन्होंने इसे पूरी तरह त्याग दिया| ये सिर्फ और सिर्फ उन्होंने अपनी फिटनेस को देखते हुए किया क्योकि मांसाहारी खाने से आपको काफी अधिक कैलोरी मिल जाती है जिसे बाद में जिम में वर्कआउट करते हुए खर्चा पड़ना पड़ता है| इसे छोड़ने के बाद कोहली का कहना था की इससे उनके खेल और फिटनेस दोनों में काफी सुधार हुआ है|

 
 

By Raj Kumar - 27 Sep, 2019

    Share Via