CWC 2019 : भारत की विश्वकप टीम से इन 3 खिलाड़ियों के बाहर होने पर हर कोई हैरान

खलील अहमद। Getty

विश्वकप 2019 में भारत का पहला मुकाबला 5 जून को साउथ अफ्रीका के साथ खेला जाएगा| हाल ही में बीसीसीआई ने विश्वकप के लिए भारत की 15 सदस्यीय टीम की घोषणा भी कर दी हैं| विश्वकप टीम की इस रेस में भारत के लगभग 18 खिलाड़ी शामिल थे जिनमे से 15 को टीम में शामिल किया गया है जबकि अन्य 3 को बाहर कर दिया गया है| यहाँ हम आपको बता रहे है विश्वकप टीम से बाहर हुए उन तीनो खिलाड़ियों के बारे में|

खलील अहमद

विश्वकप से कुछ सीरीज पहले जब खलील अहमद को भारतीय टीम में शामिल किया गया तो चर्चाएँ थी की वो भारत के तीसरे तेज गेंदबाज बन सकते है| हालाँकि उसके बाद मोहम्मद शमी को वनडे टीम में मौका मिला और उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया| फिर कयास लगाए गए की भुवनेश्वर और खलील में से टीम में एक खिलाड़ी को टीम में मौका मिल सकता है लेकिन अंत में भुवनेश्वर कुमार के अनुभव को प्राथमिकता दी गयी|

खलील अब तक 8 वनडे मैच खेल चूके है जिसमे उन्होंने कुल 11 विकेट हासिल किये है| इस दौरान उनकी इकॉनमी 5.37 की रही है|

रिषभ पंत। Getty

रिषभ पंत

एक समय यह तय माना जा रहा था कि रिषभ पंत ही महेंद्र सिंह धोनी के अलावा विश्व कप टीम में चुने जाने के लिए दूसरे विकेटकीपर होंगे| लेकिन भारतीय चयनकर्ताओ ने इस युवा खिलाड़ी पर भरोसा न जता कर और इसकी विकेटकीपिंग काबिलियत को कमतर आंकते हुए अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज़ दिनेश कार्तिक को इंग्लैंड का टिकट थमाया|

हालांकि न्यूज़ीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में मिले मौकों को रिषभ पंत भरपूर तरीके से भुना पाने में नाकाम रहे लेकिन बतौर बल्लेबाज़ उनकी आक्रमक शैली ने उन्हें एक मैच जिताऊ खिलाड़ी के रूप में विकसित किया था, जिसके चलते कई पूर्व क्रिकेटरो से लेकर भारतीय टीम के फैंस में भी उनके विश्व कप टीम में शामिल होने को लेकर एक उत्सुकता नज़र आती थी| पंत ने अब तक 5 वनडे मैच खेले है जिनमे 93 रन बनाए है जबकि 15 टी20 मैच खेले है जिसमे 233 रन बनाये है|

अंबाती रायुडू| Gettyअंबाती रायुडू

अंबाती रायुडू एक समय पर भारतीय टीम के नंबर 4 पर तय खिलाड़ी माने जा रहे थे और न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गयी 90 रनों की पारी के बाद ये लगभग तय ही हो गया था| लेकिन उसके बाद से लेकर अब तक अंबाती रायुडू का बल्ला खामोश नजर आ रहा है| प्रदर्शन में गिरावट के चलते उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम से भी बाहर कर दिया गया था जिससे रायुडू की विश्वकप टीम में जगह पर पर एक प्रश्न खड़ा हो गया था|  इसके बाद आईपीएल में उनके खराब प्रदर्शन ने इस बात पर लगभग मोहर लगा दी की वो टीम से बाहर होने वाले है| उनके स्थान पर टीम में विजय शंकर को शामिल किया गया है जो अब तक औसत प्रदर्शन करते आ रहे है|

 

 
 

By Raj Kumar - 16 Apr, 2019

    Share Via