देखिये: चेन्नई सुपर किंग्स के अभ्यास मैच के दौरान धोनी से मिलने पहुंचा ये फैन, धोनी ने बचकर लगाईं दौड़

महेंद्र सिंह धोनी | CSK आईपीएल शुरू होने में अब कुछ ही दिनों का समय बचा है और इस बार का आईपीएल गतविजेता चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के मैच से शुरू हो रहा है| ऐसे में चेन्नई सुपरकिंग्स के सभी खिलाड़ी प्रैक्टिस मैचों के लिए चेन्नई पहुँच चूके है| टीम ने 17 मार्च को मैदान पर जमकर अभ्यास किया|

महेंद्र सिंह धोनी और टीम के दूसरे खिलाड़ियों के प्रति उनके फैंस की ऐसी दीवानगी है कि अभ्यास सत्र के दौरान चेन्नई के चेपक स्टेडियम में हज़ारो की संख्या में लोग अपने चेहते खिलाड़ियों की एक झलक पाने के लिए बेताब दिखे |

इन्ही में से एक फैन मैदान में अभ्यास के दौरान महेंद्र सिंह धोनी से मिलने पहुँच गया| धोनी ने भी गजब की फुर्ती दिखाते हुए मजाक में उस फैन से दूर भागने लगे और बीच में खड़े लक्ष्मीपति बालाजी को पकड़कर बचने की कोशिश करने लगे| बाद में टीम के सपोर्ट स्टाफ के कई लोगो ने उस व्यक्ति को पकड़ा और धोनी ने उनसे हाथ मिलाकर वापस जाने को कहा|

इससे पहले भी महेंद्र सिंह धोनी कई बार मैदान पर ऐसा करते हुए नजर आ चूके है जिससे हमें पता चलता है कि 37 वर्ष की उम्र भी धोनी कितने फिट है| हाल ही में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हुए एक मैच के दौरान भी जब एक फैन उनसे मिलने पहुंचा तो धोनी इस तरह बचकर भागने की कोशिश करने लगे और बाद में फैन से हाथ मिलाकर उसे जाने को कहा|

महेंद्र सिंह धोनी के इस विडियो को चेन्नई सुपर किंग्स के ऑफिसियल ट्विटर पेज से फैंस के साथ शेयर किया गया| 

 

 
 

By Raj Kumar - 18 Mar, 2019

    Share Via