मुंबई में सुरेश रैना पुलिस की रैड के दौरान गिरफ्तार, फैंस बोले 'मैच खेल नहीं सकते पर रात के 3 बजे कर सकते है पार्टी'

 सुरेश रैना| PTI

भारत के पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना को मुंबई एयरपोर्ट के पास मुंबई ड्रैगनफ्लाई क्लब में छापे के बाद रात करीब 2.30 बजे गिरफ्तार किया गया। उसके बाद इस क्रिकेटर को जमानत पर रिहा किया गया। गिरफ्तारी समय सीमा और कोविड-19 संबंधित मानदंडों का पालन नहीं करने के लिए की गई थी। 

सात होटल के कर्मचारियों के साथ-साथ कुल 34 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। रैना ने इस साल की शुरुआत में तब काफी सुर्ख़ियों में आये थे जब उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2020 से अपना नाम वापस लिया था। आपको बता दें कि रैना आईपीएल 2020 में बिना एक मैच खेले ही भारत वापस लौट आये थे।

स्वाभाविक रूप से, सोशल मीडिया पर सभी ने इस स्थिति को देखा और उसके बाद सुरेश रैना को क्रिकेट फैंस ने जमकर ट्रोल किया और उनको लेकर खूब मीम्स बनाये गए।


 

 

 
 

By Akshit vedyan - 22 Dec, 2020

    Share Via