https://117.18.0.18/ https://202.95.10.186/ pkv games bandarqq dominoqq slot depo 5k depo 25 bonus 25 slot indosat pkv games dominoqq pkv games pkv games bandarqq pkv games bandarqq dominoqq pkv games dominoqq bandarqq bandarqq pkv games dominoqq https://ro.gnjoy.in.th/wp-includes/js/plupload/ slot depo 5k slot indosat
युसूफ पठान के साथ मिलकर अभिनय करते नजर आये इरफान पठान

युसूफ पठान के साथ मिलकर अभिनय करते नजर आये इरफान पठान

इरफान ने हाल ही में फैंस को मनोरंजित करने के लिए अपने भाई युसूफ पठान के साथ एक वीडियो पोस्ट किया जिसमे वह अमरीश पुरी और राज कुमार की एक्टिंग करते नजर आ रहे हैं।

इरफान पठान | Instagram

कोरोना वायरस के इस चुनौतीपूर्ण समय में देशभर के स्पोर्ट्स सेलेब्रिटी अपने सोशल मीडिया के जरिये जागरूकता फैला रहे हैं और लगातार कुछ ऐसा पोस्ट कर रहे है, जिससे फैंस को मनोरंजित किया जा सके।

पूर्व भारतीय ऑलराउंडर क्रिकेटर इरफान पठान भी ऐसे ही लोगों में शामिल हैं। पठान ने शानिवार को एक वीडियो पोस्ट करके बताया था कि कोरोना वायरस के कारण चिंता करने की कोई जरुरत नहीं हैं, इसकी जगह हम सबको सरकार द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करना हैं ताकि इस खतरनाक वायरस का सामना कर सके जिसके कारण विश्वभर में 13,000 से अधिक लोग अपनी जान गवां चुके हैं।

पीएम मोदी ने रविवार को जनता कर्फ्यू का एलान किया था और इस पर भी इरफान पठान ने लोगों से निवेदन किया की वह सभी इसका पालन करे और सड़कों पर इकट्ठे न हों।

"जब हमने विश्वकप 2007 और 2011 जीता था। पूरे देश ने सड़कों पर आकर जश्न मनाया था। आज रात ऐसा मत कीजिये। हम अभी कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई जीते नहीं हैं," पठान ने अपने ट्वीट में लिखा।

इरफान ने हाल ही में फैंस को मनोरंजित करने के लिए अपने भाई युसूफ पठान के साथ एक वीडियो पोस्ट किया जिसमे वह अमरीश पुरी और राज कुमार की एक्टिंग करते नजर आ रहे हैं। "हाथ तो मिला लेता लाला," इरफ़ान ने अपने वीडियो के कैप्शन में लिखा।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Lala hath to mila leta @yusuf_pathan #home #quarantine #brothers

A post shared by Irfan Pathan (@irfanpathan_official) on

शुक्रवार को भी इरफान ने अपने 14 वर्षीय कजिन की मदद से एक वीडियो पोस्ट किया था जिसमे वह अपने मूव्स दिखाते नजर आए थे।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

14 years old cousin helped me made this video ???? #generations #gap #kids #help

A post shared by Irfan Pathan (@irfanpathan_official) on

 
 

By Raj Kumar - 23 Mar, 2020

    Share Via