https://117.18.0.18/ https://202.95.10.186/
संजय बांगर के अनुसार महेंद्र सिंह धोनी को आईपीएल में मिलेगा इस चीज का बड़ा फायदा

संजय बांगर के अनुसार महेंद्र सिंह धोनी को आईपीएल में मिलेगा इस चीज का बड़ा फायदा

महेंद्र सिंह धोनी ने अपना अंतिम मुकाबला पिछले वर्ष वनडे विश्वकप के दौरान न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में खेला था।

महेंद्र सिंह धोनी | IANSमहेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल के आगामी सीजन के लिए चेन्नई सुपरकिंग्स के साथ तैयारी शुरू कर दी हैं और फैंस उन्हें आईपीएल में देखने के लिए काफी उत्साहित हैं। हाल ही में जब वह पहली बार इस सीजन के लिए चेपक स्टेडियम में अभ्यास करने उतरे थे, तो मैदान पर काफी सारे दर्शक मौजूद थे, जिनको इस वर्ष धोनी से बहुत सारी उम्मीदे हैं।

पूर्व भारतीय बल्लेबाजी कोच संजय बांगर का मानना हैं कि 7 महीनो के ब्रेक के बाद अब धोनी एक बार फिर अपनी फ्रैंचाइज़ी के लिए आईपीएल का एक और सीजन जीतने की कोशिश करेंगे।

"शुरुआत में उस ले को हासिल करना बड़ा मुश्किल हैं लेकिन इसका एक बड़ा फायदा भी हैं क्योंकि जब आप अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेल रहे होते हैं, जितना दबाव आप पर होता हैं, आप टीम की कई जिम्मेदारियों और जरूरतों का ध्यान रख सकते हैं," बांगर ने कहा।

"इसलिए अगर एक खिलाड़ी के नजरिये से देखें तो धोनी के पास 6-7 महीने का ब्रेक लेने के बाद वापसी करने का अच्छा मौका हैं," उन्होंने आगे कहा।

चेन्नई सुपरकिंग्स आईपीएल 2020 की शुरुआत गतविजेता मुंबई इंडियंस के खिलाफ 29 मार्च को वानखेड़े स्टेडियम से करेगी, जो इस सीजन का पहला मुकाबला भी होगा।

 
 

By Raj Kumar - 04 Mar, 2020

    Share Via