महेंद्र सिंह धोनी ने रांची में खेती करते आये नजर, वीडियो हुआ वायरल

महेंद्र सिंह धोनी ने विश्वकप 2019 के बाद से कोई भी अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला हैं।

महेंद्र सिंह धोनी | Gettyभारतीय टीम के विश्वकप 2019 में बाहर होने के बाद से पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने क्रिकेट से दूरी बनाई हुई हैं। आर्मी के लिए सर्विस से लेकर अपने परिवार के साथ समय बिताने तक इस बात को लगभग 7 महीनो का समय बीत चुका हैं जब धोनी को अंतिम बार मैदान पर देखा गया था।

इस दौरान धोनी के कई वीडियो सामने आए जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल भी हुए। अब महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल में अपनी वापसी से पहले कृषि में भी अपना हाथ आजमा रहे हैं, जिसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं। यह वीडियो खुद धोनी ने अपने फेसबुक पर पोस्ट किया था।

"पपीते के 20 दिन बाद, रांची में अब तरबूज की जैविक खेती शुरू हो चुकी हैं। पहली बार के लिए बहुत उत्साहित हूँ," धोनी ने अपने वीडियो के कैप्शन में लिखा।

विश्वकप के बाद से ही महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास को लेकर क्रिकेट फैंस के बीच चर्चाएँ चल रही थी। बीसीसीआई के वार्षिक अनुबंध से धोनी के बाद होने पर फैंस के सवालों की संख्या और भी ज्यादा बढ़ गई। हालाँकि खुद धोनी ने अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया हैं।

धोनी अब हमें आईपीएल के 13 वें सीजन में खेलते नजर आयेंगे जहाँ वह चेन्नई सुपरकिंग्स की कप्तानी करेंगे। इस सीजन का पहला ही मुकाबला मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच ही खेला जायेगा।

 
 

By Raj Kumar - 27 Feb, 2020

    Share Via