मयंती लैंगर ने बताई स्टुअर्ट बिन्नी से मिलने के बाद करियर बदलने की कहानी

मयंती लैंगर और स्टुअर्ट बिन्नी ने सितम्बर 2012 में एक-दूसरे के साथ शादी कर ली थी।

मयंती लैंगर | Twitter

लोकप्रिय स्पोर्ट्स प्रेजेंटर, मयंती लैंगर को अपने करियर की शुरुआत में मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। लेकिन वर्तमान में, वह भारत के खेल प्रसारण क्षेत्र में एक बड़ा चेहरा हैं। मयंती अक्सर आईपीएल के पोस्ट और प्री मैच शोज में नजर आती हैं, लेकिन वह यह भी समझती हैं कि समय उनके लिए पलक झपकते ही बदल सकता हैं।

2016 में एक कमेंटेटर को आईपीएल से हटा दिया गया था, जिसका कारण अभी भी काफी हद तक लोगों को नहीं पता। लेकिन मयंती नहीं चाहती कि इस स्थिति की वजह से 'भय और असुरक्षा' उन पर हावी हो जाए। इसकी जगह वह अपने करियर की उपलब्धियों पर गर्व करना पसंद करती हैं।

"ऐसा संभव हैं कि आप इसके बारे में जानते हों। हम ऐसे समय में रहते हैं जहाँ आप कुछ भी कहते हैं तो उसे गलत करार दिया जा सकता हैं। लेकिन अगर कल ही सबका अंत हुआ तो उन्हें कुछ चीजों का पछतावा भी रहेगा। मैंने यह समझ लिया हैं कि कोई भी टूर्नामेंट मेरे करियर का अंत हो सकता हैं, मैं अपने जीवन की इसी चरण में हूँ।

यह कोई भय या असुरक्षा की भावना नहीं हैं। यह वास्तव में उपलब्धि की जबरदस्त भावना है। मैं खुद से कहती हूँ 'तुमने अभी तक क्या नहीं किया? तुमने इसे हासिल कर लिया, अपने ऊपर गर्व करो।'," मयंती ने एक मैग्जीन के साथ इंटरव्यू में कहा।

मयंती उस समय चर्चा में आई थी जब 2007 में इंडियन क्रिकेट लीग (आईसीएल) की शुरुआत हुई थी। इसी समय उनकी मुलाकात स्टुअर्ट बिन्नी से भी हुई थी, जो उस समय आईसीएल का हिस्सा थे। 2009 में इस टूर्नामेंट को बीसीसीआई और आईसीसी का समर्थन न मिलने के कारण बंद कर दिया गया।

2012 में मयंती और बिन्नी ने एक-दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंध गए थे और मयंती का मानना हैं कि दोनों के करियर इसके बाद से ही बदल गए थे। 2010 में बिन्नी ने आईपीएल में अपना डेब्यू किया और इसके 4 साल बाद 2014 में वह भारतीय टीम के लिए खेलते नजर आये।

"जब हम एक-दूसरे से मिले, तो हम दोनों कुछ भी नहीं थे। आईसीएल को अचानक बंद कर दिया गया था इसलिए उसे सिस्टम से प्रतिबंधित कर दिया गया था। उन्होंने बीसीसीआई की माफ़ी स्वीकार नहीं कि, इसलिए उनके लिए कुछ भी सही नहीं हो रहा था। मैंने भी Zee छोड़ दिया था इसलिए मेरे लिए भी कुछ सही नहीं चल रहा था। हम अनजान नहीं थे लेकिन हम सामान्य लोग थे। हम दोनों के करियर में जो कुछ भी अच्छा हुआ वह हमारी शादी के बाद ही हुआ था।"

"अगर यह यात्रा हमें साथ लाइ हैं, और उसकी वजह से हमारे जीवन में यह शानदार चीजे हुई हैं, तो भविष्य में भी हमारे लिए ऐसा कुछ जरुर होगा। हो सकता हैं हम साथ मिलकर कुछ करे, क्योंकि हमारे सोच एक जैसी हैं और क्रिकेट ने हमें सब कुछ दिया हैं," मयंती ने आगे कहा।

 
 

By Raj Kumar - 24 Feb, 2020

    Share Via