महेंद्र सिंह धोनी को विश्वकप 2023 में खेलते देखना चाहता हैं पूर्व क्रिकेटर वेणुगोपाल राव

महेंद्र सिंह धोनी ने अपना अंतिम अंतरराष्ट्रीय मुकाबला विश्वकप 2019 के सेमीफाइनल में

महेंद्र सिंह धोनी | Getty

यह विश्वकप 2019 के सेमीफाइनल में भारत का न्यूजीलैंड के साथ मुकाबला था जब पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हमें अंतिम बार किसी क्रिकेट मैच में खेलते नजर आये थे। क्रिकेट जगत में इसके बाद से ही महेंद्र सिंह धोनी को लेकर चर्चाओं को बाजार गर्म हैं। कुछ ने कहा कि धोनी ने अपना अंतिम मैच खेल लिया हैं, तो कुछ को उम्मीद थी की धोनी भविष्य में भी क्रिकेट खेलते नजर आयेंगे। किसी को नहीं पता की इन बातों में कितनी सच्चाई हैं क्योंकि खुद धोनी ने भी अभी तक फैंस को कोई जानकारी नहीं दी हैं।

अब पूर्व भारतीय बल्लेबाज वेणुगोपाल राव ने भी इस मामले पर अपनी राय रखी हैं। राव का मानना हैं कि अभी तक भी कोई धोनी की विकेटकीपिंग या कप्तान के पास तक नहीं हैं। राव चाहते हैं कि महेंद्र सिंह धोनी 2023 के विश्वकप में भी खेलते नजर आए।

"जरुर, उन्हें 50 ओवर विश्वकप खेलना चाहिए जो 2023 में भारत में होगा। वह किसी भी आईसीसी टूर्नामेंट के लिए एक मूल्यवान क्रिकेटर हैं। मुझे पता हैं कि उन्होंने पिछले वर्ष विश्वकप सेमीफाइनल के बाद से कोई मैच नहीं खेला हैं लेकिन उनके लिए वापसी मुश्किल नहीं हैं। वह धोनी हैं। वह जानते हैं चीजों को कैसे संभालना हैं। एक व्यक्ति जिसके पास सभी आईसीसी ट्रॉफी हैं। एक कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर कोई उनके पास भी नहीं हैं," राव ने स्पोर्टस्टार से बात करते हुए कहा।

हाल ही में महेंद्र सिंह धोनी को बीसीसीआई के वार्षिक अनुबंध की सुची से बाहर कर दिया गया था, जिसका कारण उनके लम्बे समय से क्रिकेट न खेलने को माना गया। इस समय सभी फैंस की नजर उनके इस आईपीएल सीजन पर होगी और माना जा रहा हैं कि वह इसके बाद ही अपने करियर पर कोई निर्णय लेंगे।

 
 

By Raj Kumar - 24 Feb, 2020

    Share Via